Search

 
 
 

विधायक ने कब्रिस्तान की दीवार निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

 
Latehar : मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने प्रखंड के नावागढ़ व धनकारा ग्राम में कब्रिस्तान की चाहरदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. श्री सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नारियल फोड़ा व शिलापट्ट का अनावरण किया. मौके पर उन्होंने ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की बात कही. कहा कि कब्रिस्तान निर्माण की मांग बहुत पहले से की जा रही थी. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार विकास के लिए कृतसंकल्पित है. लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है. मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सच्चिदानंद पांडेय, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित यादव, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सुनील प्रसाद, रब्बानी हुसैन, मो. अख्तर, रवींद्र प्रसाद, साजिद अंसारी, गफ्फार अंसारी, नाजिर अंसारी, मनोज पासवान, वाजिद अंसारी, हशमद अंसारी, सुदेश्वर उरांव व कामिल अंसारी आदि उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें : बीए-">https://lagatar.in/doing-ba-ma-will-not-give-job-skill-is-necessary-governor/">बीए-

एमए करने से नहीं मिलेगी नौकरी, हुनर जरूरी : राज्यपाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही