Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक ने दो पीसीसी पथ व चहारदीवारी का किया शिलान्यास समेत लातेहार की दो खबरें

Advertisement
Advertisement
Barwadih (Latehar) : मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने गुरुवार को बरवाडीह प्रखंड के केड़ पंचायत के गाड़ी ग्राम में बगई टोला तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी. इसके बाद उन्होंने सरईडीह हाई स्कूल में चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. जबकि विधायक के द्वारा शुक्रवार को छिपादोहर पंचायत के हंसराज टोला में जल नल योजना जल जीवन मिशन कार्य का उद्घाटन किया जायेगा. विधायक ने कहा कि विकास का कार्य नहीं थमेगा. गांवों की समस्या को दूर किया जाएगा. गांव की हर जरूरत की योजनाओं को पूरा किया जाएगा. उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आप मुझे योजनाएं दें मैं उसे पूरा करूंगा. शिलान्यास कार्यक्रम में प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, नजाम अंसारी, राजद प्रदेश महासचिव अजय चंद्रवंशी, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि रवींद्र राम, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह, छिपादोहर विधायक प्रतिनिधि तेतर यादव, समाजसेवी अनिल सिंह, दीपू तिवारी, मुखिया वेरोनिका कुजूर, कमलेश प्रजापति, कृष्णा प्रसाद और मो. सईद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

हाथियों ने घर तोड़ा, फसल किया बर्बाद 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/14-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गारू (लातेहार) : पलामू व्याघ्र परियोजना क्षेत्र के दक्षिणी वन प्रमंडल स्थित बारेसांढ़ ग्राम क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से जंगली हाथी आतंक मचा रहे हैं. सोमवार रात को मायापुर पंचायत के पहाड़कोचा में सुधीर खाखा और गुलाबी खाखा के घरों को ध्वस्त कर तबाह कर दिया था. घर में रखे अनाज भी चट कर गये. ग्रामीणों ने किसी प्रकार अपनी जान बचायी. मंगलवार की रात भी हाथी गांव पहुंचे. लोगों ने मशाल आदि जलाकर हाथियों को गांव से भगाया. बुधवार की रात हाथी ने पुनः बारेसांढ़ और मायापुर क्षेत्र में आतंक मचाया. डांड़कोचा के दिलेश्वर सिंह के लगभग एक एकड़ भूमि में लगे गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया. संजय बृजिया का घर ध्वस्त कर दिया. बताया जाता है कि शाम होते ही हाथी गांव पहुंच जाते हैं. इसका प्रमुख कारण घरों में रखा अनाज है. हाथी अनाज खाने के लिए गांव पहुंच रहे हैं और घरों को तोड़ कर अनाज चट कर जा रहे हैं. बारेसांढ़ रेंजर तरुण कुमार सिंह ने बताया कि गुमला के जंगली इलाके से भटक कर हाथी इस क्षेत्र में घुस गया है. विभाग के क्यूआरटी और वनरक्षी उसे भगाने में लगे हैं. पीड़ितों को सरकारी प्रावधान के अनुसार सहायता मिलेगा. इसे भी पढ़ें : वसूली,">https://lagatar.in/ed-had-raided-20-locations-of-people-associated-with-amba-prasad-regarding-extortion-illegal-sand-mining-and-land-grabbing/">वसूली,

अवैध बालू खनन व जमीन पर कब्जा को लेकर ED ने अंबा प्रसाद से जुड़े लोगों के 20 ठिकानों पर मारा था छापा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही