Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक ने दो योजनाओं को किया शिलान्यास समेत घाटशिला की दो खबरें

Advertisement
Advertisement

अनुमंडल अस्पताल में 45 लाख की लागत से बनेगा लैब

Rajesh Chowbey Ghatshila : प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम एबीएचआईएम) निधि से स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वीकृत ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शिलान्यास शनिवार को विधायक रामदास सोरेन ने नारियल फोड़कर किया. मौके पर विधायक ने कहा कि यह योजना ग्रामीण विकास विभाग की निगरानी में एके इंटरप्राइजेज द्वारा किया जाएगा. 45 लाख रुपए की लागत से इस योजना को पूरा किया जाना है. हेल्थ यूनिट के बन जाने से क्षेत्र के में एक अत्याधुनिक लैब की स्थापना होगी, जहां हर प्रकार की जांच की सुविधा होगी. इस मौके पर मुख्य रूप से एसडीओ सतवीर रजक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आर एन सोरेन, सुनाराम सोरेन, चेतन शर्मा, सहित अन्य उपस्थित थे.

आदिवासी कला संस्कृति विकास केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास

घाटशिला प्रखंड के उत्तरी मऊभंडार पंचायत अंतर्गत फूलपाल गांव में 24 लाख 30 हजार की लागत बनने वाले आदिवासी कला संस्कृति विकास केंद्र भवन के निर्माण कार्य का विधायक रामदास सोरेन ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. विधायक ने कहा कि इस कार्य को लाभुक समिति के द्वारा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में पहला आदिवासी कला संस्कृति विकास केंद्र बाघुडिया में बनाया गया है. उन्होंने कहा कि अभी पूरे विधानसभा में 48 भवन का निर्माण किया जा रहा है. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि 75 जहेर थान घेराबंदी का कार्य भी पूरा हो चुका है. मौके पर हीरालाल सोरेन, पूर्व मुखिया सोनमोनी सोरेन, पंसस रफीक आलम सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

16वां विजय बोस मेमोरियल जिला ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट 26 अक्टूबर से

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/6-30.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण क्रिकेट कमेटी झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक जिला ग्रामीण क्रिकेट कमेटी के को-ऑर्डिनेटर धनजी सिंह की अध्यक्षता में कसीदा स्थित एक होटल में शनिवार को हुई. जिसमें 16 वीं विजय बोस मेमोरियल ईस्ट सिंहभूम रूरल क्रिकेट टूर्नामेंट 2023-24 का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. उद्घाटन मैच 26 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में धालभूमगढ़, चाकुलिया, घाटशिला, मुसाबनी, डुमरिया, पोटक, बहरागोड़ा, गुड़ाबांदा, बोड़ाम एवं पटमदा प्रखंड की कुल 18 टीम हिस्सा लेगी. सभी प्रखंड कमेटी अपने-अपने स्तर से 20 अक्टूबर तक टीम चयन करके कार्यालय में रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर देंगे. रजिस्ट्रेशन फॉर्म 17 अक्टूबर से प्राप्त कर सकते हैं. सभी खिलाड़ी के आधार कार्ड की छाया प्रति आवश्यक रूप से जमा करना होगा. इस बार प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच को पुरस्कृत किया जाएगा. पूरा टूर्नामेंट का ऑनलाइन स्कोरिंग भी किया जाएगा. बैठक तरुण नाग, शिवाजी चटर्जी, अर्जुन सिंह, अशोक कर, विजय सिंह, आनंद सिंह, तपस कुमार, कौशिक कुमार, प्रभास पातर, प्रशांत सोरेन, अभिजीत दास, रेमंड, विकास मिश्रा, निशिकांत कुमार, वनबिहारी साव और शकील अहमद उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/big-success-for-chatra-police-five-arrested-including-tpc-subzonal-commander-many-weapons-including-ak-56-recovered/">चतरा

पुलिस को बड़ी सफलता, टीपीसी के सबजोनल कमांडर समेत पांच गिरफ्तार, एके-56 समेत कई हथियार बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही