Search

 
 
 

Simdega News: विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, हाथियों से बचाव को लेकर बांटे टॉर्च व पटाखे

Simdega News: विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने ग्रामीणों से हाथियों के विचरण के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षित रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि हाथियों से संबंधित समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा.
 
Naman Vixal Kongadi

Simdega News: कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने बोलवा, पिड़ियापोंछ, रेंगरबहार गिरजा टोली और लेटा पतराटोली के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं.

इसे भी पढ़ें: 

बैठक में ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ते हाथियों के आवागमन और उससे उत्पन्न खतरे की जानकारी विधायक को दी. हाथियों से बचाव एवं ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टॉर्च, पटाखा, मोबिल सहित आवश्यक सामग्री की व्यवस्था के लिए विधायक की ओर से ग्रामीणों के बीच सहायता राशि का वितरण किया गया.

 

विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने ग्रामीणों से हाथियों के विचरण के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षित रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि हाथियों से संबंधित समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा.

 

इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली एवं आपदा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को भी विधायक के समक्ष रखा. विधायक ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर धीरे-धीरे पूरा कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

 

मौके पर विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद समी आलम, रावेल लकड़ा, संजय कुजुर, सुनील टोप्पो, रोशन बरला, अब्राहम कुजुर, अमृत मिंज, रिमिश खेस्स सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही