Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक लंबोदर महतो ने सैनिटाइजर रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Advertisement
Advertisement

Bokaro: पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष गुरूवार को हरी झंडी दिखाकर सैनिटाइजर रथ को रवाना किया गया. स्थानीय विधायक डॉ लंबोदर महतो, प्रखंड प्रमुख सीमा देवी समेत अन्य ने सैनिटाइजर रथ को रवाना किया. यह रथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, चौक–चौराहों, मोहल्लों आदि में पूरे कोरोना काल में सैनेटाइजेशन का कार्य करेगी. इसकी निगरानी स्वयं प्रखंड प्रमुख व प्रखंड प्रशासन करेगा.

मौके पर माननीय विधायक/प्रखंड प्रमुख आदि ने कहा कि, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए क्षेत्र में सैनेटाइजेशन का निर्णय लिया गया है. सैनिटाइजेशन रथ जरूरतनुसार प्रतिदिन अलग–अलग क्षेत्रों में सैनेटाइजेशन का कार्य करेगी. मौक़े पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार चौरसिया, अंचलाधिकारी ब्रजेश सिन्हा, प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि  संजय गुप्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अलबेल केरकेट्टा एवं प्रखंड कार्यालय/अस्पताल अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही