Search

विधायक मंगल कालिंदी बोले- तीन कृषि कानून वापस लेना भाजपा के अहंकार की हार

Jamshedpur : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शुक्रवार को तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा पर जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि पीएम के इस घोषणा से भाजपा सरकार के अहंकार की हार हुई है. उन्होंने कहा कि आज गुरु पर्व के दिन केन्द्र सरकार को सद्बुद्धि आई. यह उन किसानों के संघर्ष की जीत है, जिन्होंने पूरे मनोयोग से आंदोलन जारी रखा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-naxalites-24-hour-bharat-bandh-will-start-from-12-oclock-tonight-police-high-alert/">किरीबुरु

: नक्सलियों का 24 घंटे का भारत बंद आज रात 12 बजे से होगा शुरू, पुलिस हाईअलर्ट
विधायक ने कहा कि देश के इतिहास में इतने लंबे समय तक चले आंदोलन के दौरान जितने किसानों की मौत हुई है उनके परिजन को केन्द्र सरकार तत्काल मुआवजा दे. अगर केंद्र सरकार पहले ही इस काले क़ानून को वापस ले लेती तो सैकड़ों किसानों को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती. आसन्न उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में करारी हार को देखते हुए पीएम मोदी ने यह निर्णय लिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//