Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक मनीष जायसवाल बने हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष

Hazaribagh : हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट बॉक्सिंग एसोसिएशन का वार्षिक आमसभा (एजीएम) रविवार को डोलफिनोज रिजॉर्ट सभागार में हुई. एजीएम झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के भेजे गए ऑब्जर्वर राजीव वर्मा एवं निशिकांत की देखरेख में संपन्न हुई. एजीएम में संगठन के कार्यकारिणी सदस्यों का विस्तार किया गया एवं सर्वसम्मति से हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल को हजारीबाग जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया. वहीं सचिव सुब्रतो सेन रॉय, कोषाध्यक्ष रितेश तिवारी, मुख्य संरक्षक प्रमोद कुमार पाठक, वरीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश, उपाध्यक्ष रविकांत, अमित कुमार पांडेय, विकास कुमार, सोनी क्षेत्री, सह सचिव आशा तिवारी, कुलदीप कृष्णा, कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र कुशवाहा और अमर कुमार पांडेय को बनाया गया. एसोसिएशन के सभी लोगों ने हजारीबाग जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन का अध्यक्ष चुने जाने पर हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई दी. मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग से आने वाले दिनों में अच्छे बॉक्सर निकलें और जिले का नाम देश दुनिया में रोशन करें, इस दिशा में एसोसिएशन का सकारात्मक प्रयास होगा. मौके पर चतरा जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमन कुमार तिवारी, पूर्व डिप्टी मेयर आनंद देव, सदर विधायक के खेल प्रतिनिधि बंटी तिवारी, प्रह्लाद सिंह, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/jharkhand-ats-arrested-two-notorious-criminals-of-bhola-pandey-gang-involved-in-murder-of-mla-representative/">विधायक

प्रतिनिधि की हत्या में शामिल रहे भोला पांडेय गिरोह के दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही