Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक रवाना हुए विधायक मनीष जायसवाल, विस चुनाव में जीत का दावा

Hazaribag : भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव- 2023 को लेकर झारखंड के भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों को चुनाव प्रचार का दायित्व सौंपा है. आगामी कुछ दिनों के लिए कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए प्रवास पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल भी रहेंगे. भाजपा शीर्ष नेतृत्व की ओर से सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन के लिए भाजपा विधायक शनिवार की देर शाम अपने विश्वेश्वर दयाल पथ अवस्थित आवासीय परिसर से कर्नाटक के लिए रवाना हुए. इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों के साथ विक्ट्री का निशान दिखाते हुए यह संकेत दिया कि कर्नाटक चुनाव में भाजपा का शानदार प्रदर्शन होगा. इसे पढ़ें- दुमका">https://lagatar.in/crowd-of-players-gathered-for-football-center-of-excellence-in-dumka-265-players-participated-on-the-first-da/">दुमका

में फुटबॉल सेंटर ऑफ एक्सेलेंस के लिए खिलाड़ियों की उमड़ी भीड़, पहले दिन 265 खिलाड़ियों ने लिया भाग
कर्नाटक चुनाव में बतौर एक पार्टी कार्यकर्ता उन पर विश्वास जताने के लिए विधायक ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया. उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से कांग्रेस का सफाया होगा. भाजपा कर्नाटक में एक बार फिर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी और कर्नाटक राज्य में कमल खिलाएगी. विधायक ने हजारीबाग वासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आगे कुछ दिनों तक क्षेत्र से अनुपस्थित जरूर रहेंगे, लेकिन विधायक सेवा केंद्र और उनके प्रतिनिधि जिलेवासियों की सेवा में सक्रिय और मुस्तैद रहेंगे. इसे भी पढ़ें- मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-on-the-complaint-of-irregularity-in-the-construction-of-animal-shed-the-chief-inspected/">मुसाबनी

: पशु शेड निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर प्रमुख ने किया निरीक्षण
विधायक के कर्नाटक रवानगी के समय विधानसभा के मीडिया प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौड़, समाजसेवी नारायण गुप्ता, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा और विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही