Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक ने अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मियों से की मुलाकात

Latehar : सीधे समायोजन की मांग को लेकर झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ एवं एनएचएम, एएनएम, जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में पारा चिकित्सा कर्मी विगत 14 दिनों से सदर अस्पताल में धरना पर बैठे हैं. रविवार को स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम धरना स्थल पर पहुंचे और अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मियों से मुलाकात की और उनकी मांगों को सुना. मौके पर अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन विधायक को सौंपा. उन्होंने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने एवं मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को इससे अवगत कराने की बात कही. उन्होंने कहा कि वे पारा चिकित्सा कर्मियों के साथ हैं और उनके साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जायेगा. मौके पर अंकित पांडेय, विशाल कुमार, वीरेंद्र पाठक, झामुमो नगर सचिव विकास कुमार राम उपस्थि‍त थे. ज्ञापन सौंपने वालों में अमरेंद्र कुमार, पूनम खलको, रेणु सूचिता केरकेट्टा, अनुदीपा कुजूर, अनुजा केरकेट्टा व दीपा पूर्ति आदि का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-odisha-health-minister-nab-kishore-das-died-asi-shot-him/">BREAKING

: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की मौत, ASI ने मारी थी गोली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही