Search

 
 
 

लातेहार : मृतकों के परिजनों से मिले विधायक, ढांढ़स बंधाया

 
Latehar :   बरकाकाना-बरवाडीह सीआईसी सेक्शन में शनिवार को ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गयी थी. आज रविवार को शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार लाया गया. इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम सदर अस्पताल पहुंच गये. इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से समन्वय स्थापित कर शवों का पोस्टमार्टम कराया. बैद्यनाथ राम ने दोनों मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढ़स बंधाया. उन्होंने दोनों परिवारों को हर संभव मदद करने की बात कही. बता दें कि मृतकों में एक चंदवा प्रखंड के सेरक ग्राम निवासी अरूण साव और दूसरा लातेहार प्रखंड के भूसूर गांव का रहने वाला था. मौके पर मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, विशाल कुमार, चन्दन कुमार व दीपक कुमार आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही