Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने सदन में सड़क निर्माण का उठाया मुद्दा समेत जिला की 3 खबरें

Simdega : कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने झारखंड विधानसभा में शनिवार को सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया. बांसजोर प्रखंड के सुदूर जंगल पहाड़ी क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क सड़क योजना के तहत जलडेगा बांसजोर पथ से डोंगापानी भाया गंझुटोली तक 4.48 km पथ का मरम्मती का कार्य संवेदक मेसर्स भारद्वाज इन्टरप्रजेज कर रही है. विधायक ने आरोप लगाया कि संवेदक एवं इंजीनियरों की मिलीभगत से प्रकलन के विरूद्ध कई प्रकार की अनियमितता बरती गई है. सड़क बनाने में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है. शून्यकाल में मामला उठाते हुए नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि मामले में कार्रवाई की जाय. ग्रामीण विकास के मंत्री ने इस संबंध में आग्रह किया गया कि मामले एक्शन लिया जाय. इसे भी पढ़ें:धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-85-cases-of-illegal-liquor-seized-in-the-raid-of-the-excise-department/">धनबाद:

उत्पाद विभाग की छापेमारी में  85 पेटी अवैध शराब जब्त
दूसरी खबर

होली और शब-ए-बरात को लेकर शांति समिति की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/mmmm-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अंचल आधिकारी हरीश कुमार और थाना प्रभारी प्रभात कुमार की अध्यक्षता मे कोलेबिरा प्रखंड के लसिया में होली और शब-ए-बरात को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. मौके पर होली और शब-ए-बरात पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर ग्रामीण एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे. शांति समिति की बैठक में मुख्य रुप से फिरोज अली, चिंतामणि कुमार, बली सिंह, सुदामा साहू, संजय कुमार, एहतेशाम हक, राजेश साहू, हरीश साहू, सादिक अंसारी, समीर हाशमी, फैजान रेहान अकरम और ग्रामीण मौजूद थे. तीसरी खबर

महिलाओं के हाथ से बना हर्बल गुलाल बाजार में होगा उपलब्ध

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/hhhhh.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सिमडेगा जिले में ठेठईटांगर प्रखंड की समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल इस वर्ष होली के मौके पर बाजार में उपलब्ध होगा. पलक, बिट, पलाश, हल्दी आदि से निर्मित हर्बल गुलाल से स्थानीय बाजार गुलजार रहेगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इस प्रकार की पहल की सराहना की और प्राकृतिक तरीके से निर्मित गुलाल के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया. मौके पर प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक ने गुलाल निर्माण करने की विधि की जानकारी दी. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा जेएसएलपीएस के सीएमटीसी, भवन में हर्बल गुलाल निर्माण का निरीक्षण किया. जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा पलाश के फूल, चुकंदर, पालक, गुलाब जल के जरिये हर्बल गुलाल तैयार किया गया है. होली पर प्रशासनिक पदाधिकारियों से हर्बल गुलाल का प्रयोग करने की अपील की गई. इसे भी पढ़ें:हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-in-barkatha-the-cousin-turned-out-to-be-the-killer-including-3-news-of-the-district/">हजारीबाग

: चचेरा भाई ही निकला हत्यारा समेत जिला की 3 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही