Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने स्कूलों में पेयजल की समस्या को सदन में उठाया

Simdega :  कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में सिमडेगा जिले के स्कूलों में पेयजल की समस्या को उठाया. साथ ही कोलेबिरा थाना परिसर स्थित मजार का जीर्णोद्धार कराने की मांग की. शनिवार को कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने सदन में मामला उठाते हुए कहा कि 758 स्कूलों में से 124 स्कूलों में पेयजल की व्यवस्था खराब है. विधायक ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पेयजल की व्यवस्था दूर की जाय. मध्याह्न भोजन की व्यवस्था को भी दुरूस्त किया गया. साथ ही कोलेबिरा थाना परिसर स्थित अनजान पीर बाबा के मजार को पर्यटन विभाग द्वारा जीर्णोद्धार किया जाय. यहां सालों भर चादरपोशी होती रहती है. यहां उर्स मेला लगता है और श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं. इसे भी पढ़ें : फिर">https://lagatar.in/corona-continues-to-spread-again-843-new-cases-across-the-country-in-24-hours/">फिर

पांव पसार रहा कोरोना, 24 घंटे में देशभर में 843 नये मामले, झारखंड में एक की मौत, एक्टिव केस 5
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही