Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक नीरा यादव ने शिक्षक के शोक संतप्त परिजनों को बंधाया ढांढ़स

Koderma : कोडरमा नगर पंचायत अंतर्गत दूधीमाटी वार्ड नं 11के निवासी सेवानिवृत उच्च विद्यालय शिक्षक गिरीजानंदन प्रसाद के लापता होने के पश्चात उनका शव संदेहास्पद स्थिति में डेंगरा पहाड़ के पीछे आरआईटी कॉलेज के समीप बरामद हुआ. शोकाकुल परिजनों से मुलाकात करने पहुंची कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने परिजनों को ढांढस बंधाया और उनकी शव यात्रा में शामिल हुई. ज्ञात हो कि गिरिजानंदन प्रसाद पेंशनर समाज के जिला एवं राज्य स्तर के सदस्य थे. 31 जनवरी के 12 बजे दिन के बाद से ही वे लापता थे. उनकी तहकीकात पुलिस और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा लगातार की जा रही थी. रहस्यमय मृत्यु की गुत्थी सुलझाने की कोशिश में पुलिस जुटी हुई है. मौके पर सुखदेव यादव, मनोज कुमार झुन्नू, शैलेंद्र कुमार, संजीव यादव, नरेंद्र पाल, चंदन सिंह, आनंद कुमार, बिट्टू कुमार, नरेंद्र सिंह, विकास सिन्हा, अनंत ठाकुर, चन्द्र प्रसाद, रणवीर पांडे, जवाहर लाल पांडे, झुन्नी ,भगवती प्रसाद, बिपिन सिंह समेत कई स्थानीय मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: आईएमए">https://lagatar.in/ima-wrote-a-letter-to-the-chief-minister-demanding-implementation-of-mpa-and-cea/">आईएमए

ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, एमपीए और सीईए लागू कराने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही