Search

 
 
 

बोकारो और हजारीबाग के विधायक ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा- सिर्फ घोषणा की सरकार

 
Hazaribagh : बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने गुरुवार को हजारीबाग में राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कई आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि यह झूठ, लूट, भ्रष्टाचार और सिर्फ घोषणा की सरकार है. तीन साल से राज्य में लूट मची है और सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. सवा तीन करोड़ जनता को ऊपर बढ़ाने की जरूरत थी, लेकिन सरकार अपने मंत्री और सिपहसालार को आगे बढ़ाने का काम कर रही है. हजारीबाग में भाजपा प्रदेश की ओर से निर्देशित पूरे राज्य भर के सभी जिला मुख्यालयों में राज्य सरकार के तीन साल पूरा होने पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में मुख्य सचेतक विरोधी दल झारखंड विधानसभा सह बोकारो विधायक बिरंची नारायण उपस्थित हुए. बिरंची नारायण ने कहा कि राज्य में अभी भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार है. जमीन, बालू, पत्थर, कोयला आदि खनिज संपदाओं को लूटने का काम राज्य सरकार कर रही है. मुस्लिम तुष्टि‍करण को संरक्षण एवं बढ़ावा दे रही है. आदिवासी सहित बहन बेटियां असुरक्षित हैं. तीन साल में महिला उत्पीड़न के तीन हजार केस लंबित हैं. युवा विरोधी सरकार केवल घोषणा करने वाली सरकार है. यह धरातल पर कार्य नहीं कर रही है. पांच हजार एवं सात हजार बेरोजगारी भत्ता, पांच लाख नौकरी देने का वादा कर तीन साल में 15 लाख की जगह सिर्फ तीन सौ को नौकरी दी गई है. झारखंड में बेरोजगारी राष्ट्रीय औसत से दोगुनी है. देश में तीसरे स्थान पर नियोजन नीति लोकलुभावन है. यहां आयुष्मान योजना बंद और रिम्स में डॉक्टरों की कमी है. शिक्षा के क्षेत्र में 90 हजार शिक्षक के पद खाली हैं. सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रही है. ईडी के खिलाफ पंकज मिश्रा के पक्ष में कोर्ट जाना, यह राज्य सरकार नुक्काछिपी का खेल खेल रही है. मनीष जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण को संरक्षण एवं बढ़ावा दे रही है. बरही रूपेश पांडेय की हत्या हो या दुमका अंकिता कांड, लोहरदगा में आदिवासी युवती के पचास टुकड़े कर देना, इन सारी घटनाओं के दोषियों को राज्य सरकार संरक्षण दे रही है. अपराधी बेलगाम हैं. हेमंत सरकार युवा, महिला, आदिवासी विरोधी है. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-women-police-station-in-charge-arrested-red-handed-taking-bribe-acb-hazaribagh-took-action/">रामगढ़

महिला थाना प्रभारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी हजारीबाग ने की कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही