Search

 
 
 

विधायक प्रदीप यादव ने आधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस को किया रवाना

 

जनता को होगा लाभ

Dumka: पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने कोविड महामारी को देखते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र के हंसडीहा और सरैयाहाट को सभी सुविधाओं से लैस एक-एक एंबुलेंस (कीमत लगभग 12-12 लाख रु) देने की बात कही थी. इसमें शनिवार को एक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. बताया गया कि स्टॉक की कमी के कारण दूसरे एंबुलेंस में थोड़ा समय लगेगा.

इस एंबुलेस के आने से पोड़ैयाहाट की जनता को सीधा लाभ मिलेगा. इस मौके पर विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि हंसडीहा में CSR मद से वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और सभी आधुनिक उपकरणों से लैस 200 बेड का टेंडर निकल चुका है. जल्द ही इस पर कार्य शुरू होगा. इसे लेकर जिलाप्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है.

हंसडीहा में बनेगा ट्रामा सेंटर

विधायक ने कहा कि हंसडीहा सभी क्षेत्र को जोड़ता है और प्रमुख सेंटर होने के नाते यहां एक ट्रामा सेंटर बनाने को लेकर उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से बात भी की है. इस पर उन्होंने सहमति जताई है. इस दौरान दुमका उपायुक्त, उपविकास आयुक्त, सिविल सर्जन दुमका, कांग्रेस दुमका जिलाध्यक्ष श्यामलाल किशोर जी, महेशराम चन्द्रवंशी, दीपक यादव, विनोद यादव, पुरुषोत्तम सिंह और मनोज यादव समेत कई लोग मौजूद थे.

[wpse_comments_template]

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही