Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक प्रदीप यादव ने ई- पॉस मशीन पर उठाया सवाल, कहा- 78 करोड़ की मशीन के लिए सरकार ने खर्च किये 250 करोड़

Advertisement
Advertisement
Ranchi  : शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन विधायक प्रदीप यादव ने ई- पॉस मशीन पर सवाल उठाते हुए कहा कि 78 करोड़ में खरीदी जाने वाले मशीन के लिए सरकार ने 250 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया है. ई- पॉस मशीन में पिछली सरकार ने घपला किया है. एक तो भाड़े में लेकर अधिक भुगतान कर दिया गया. उपर से 2G मशीन है. इसमें कई त्रुटियां हैं. हमेशा लिंक नहीं रहने की शिकायत आती है. उन्होंने कहा कि सरकार कह रही है कि भाड़े पर ई-पॉस मशीन लेकर हमने पैसे बचाएं हैं, जबकि यह पैसे की बर्बादी है. इसे भी पढ़ें - लोकसभा">https://lagatar.in/election-reform-bill-introduced-amidst-uproar-in-lok-sabha-opposition-did-not-reach-meeting/">लोकसभा

में हंगामे के बीच चुनाव सुधार बिल पेश, बैठक में नहीं पहुंचा विपक्ष

मशीन पर स्वामित्व हो चुका है, लेकिन सर्विस फिलहाल कंपनी ही करेगी- रामेश्वर उरांव

प्रदीप यादव के सवाल  का जवाब देते हुए मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि यह व्यवस्था पिछली सरकार के समय से ही है. ई-पॉस मशीन के लिए सरकार दो तरह से राशि का भुगतान करती है. जिसमें एक रेंटल और दूसरा सर्विस चार्ज है. रेंटल के रूप में 750 रुपए और सर्विस के रूप में 600 रूपये प्लस जीएसटी लगता है. शर्त के अनुसार 5 साल बाद ई पॉस मशीन का स्वामित्व राज्य सरकार का हो जाएगा. 5 साल पूरे हो चुके है.  इसपर सरकार का स्वामित्व हो गया है, लेकिन सर्विस के लिए सरकार अभी भी उसी कंपनी पर डिपेंड है. इसे भी पढ़ें -लोकसभा">https://lagatar.in/election-reform-bill-introduced-amidst-uproar-in-lok-sabha-opposition-did-not-reach-meeting/">लोकसभा

में हंगामे के बीच चुनाव सुधार बिल पेश, बैठक में नहीं पहुंचा विपक्ष

2G मशीन 4G में हो रहा कन्वर्ट- सीएम

इस मामले पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि यह विषय सरकार के संज्ञान में है. मशीन को भाड़े पर लिया गया है, लेकिन इसे 2G से 4G में कन्वर्ट करने की प्रक्रिया चल रही है. मशीन अब अपना होगा, सर्विस के लिए वेंडर तलाशे जाएंगे. फिलहाल उसी कंपनी से मेंटेनेंस कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें -10">https://lagatar.in/even-after-10-years-the-martyrs-family-did-not-get-compassionate-job-dc-had-recommended/">10

साल बाद भी शहीद के परिजन को अनुकंपा पर नहीं मिली नौकरी, DC ने की थी अनुशंसा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही