Dhanbad: धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर (मेयर) संजीव सिंह को उनके आवास पर पहुंचकर विधायक राज सिन्हा ने शुभकामनाएँ दीं. इस दौरान विधायक ने संजीव सिंह को मिठाई खिलाया और उनकी जीत पर खुशी जाहिर की.

नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह को मिठाई खिलाते विधायक राज सिन्हा, साथ में विधायक रागिनी सिंह भी हैं मौजूद.
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि मेयर संजीव सिंह के नेतृत्व में धनबाद नगर निगम क्षेत्र निश्चित रूप से विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा. उन्होंने विश्वास जताया कि शहर में आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण तथा जनसुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी.राज सिन्हा ने आशा व्यक्त की कि जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से धनबाद एक आदर्श नगर निगम के रूप में स्थापित होगा.
इस अवसर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह, उमेश सिंह, शंभू सिंह, उमेश हेलीवाल, अमलेश सिंह, तमाल राय, मनोज मालाकार, टुन्नू यादव, लक्ष्मण मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. उपस्थित तमाम लोगों ने नवनिर्वाचित महापौर को शुभकामनाएं देते हुए शहर के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया.
Leave a Comment