Search

 
 
 

विधायक रामचंद्र सिंह ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

 
Mahuadand (Latehar): मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने प्रखंड वासियों को क्रिसमस की शुभकामनायें दी. उन्‍होंने कहा कि क्रिसमस प्रभू यीशु के जन्‍म का अवसर है. प्रभू यीशु ने दुनिया वालों का प्रेम व शांति का संदेश देने के लिए धरती पर आये थे. इससे पहले प्रखंड क्षेत्र में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मंगलवार की रात चर्चो में धूमधाम से मनाया गया. रात के 12 बजे सभी चर्च की घंटियां बज उठी. लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी. माता पल्ली संत जोसेफ चर्च सहित गोठगांव,चिरोपाठ, साले पकरीपाठ तुंन्दटोली,चेतमा, दौना के अलावा रामपुर स्थित आराधनालय में यीशु के जन्म दिन के अवसर पर मंगलवार मध्य रात्रि में विशेष प्रार्थना हुई और बाइबिल का पाठ किया गया. मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कई कार्यक्रमों में भाग लिया और केक काट कर लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी. फादर सुरेश किंडो, फादर एम के जोश फादर सुरेश एवं विभिन्न गिरिजाघरों के पुरोहितों ने उपस्थित लोगों को क्रिसमस की बधाइयां दी. फादर ने अपने मुख्य संदेश में कहा कि यीशु ने इस धरती पर अपने जीवन के उदाहरण से प्रेम, शांति, समानता, न्याय, क्षमा एवं सहभागिता की शिक्षा दी. प्रभु यीशु के जन्‍म के मौके पर लोगों ने आवा-आवा भाई मने आवा..., आज जन्म ले लैं, यीशु मसीह... चरनी उपरे का तारा टीम टीम चमके ला... आदि गीत गाकर प्रभु यीशु के आने की खुशियां मनायी. इसे भी पढ़ें -महमूद">https://lagatar.in/pakistani-defence-minister-called-mahmud-ghaznavi-a-robber-said-i-do-not-consider-him-a-hero-created-uproar/">महमूद

गजनवी को लुटेरा करार दिया पाकिस्तानी रक्षामंत्री ने, कहा-मैं उसे हीरो नहीं मानता, मचा बवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही