Ramgarh News: बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी ने महापर्व छठ को लेकर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बरकाकाना जोड़ा तालाब पहुंचकर वहां चल रही साफ-सफाई, लाइटिंग और अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की.
निरीक्षण के क्रम में विधायक ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, उन्होंने घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की बात कही. इस दौरान रोशन बाड़ा, ओपी प्रभारी बरकाकाना, एसआई राजेंद्र उरांव, सुदर्शन महतो, सन्नी पासवान, हरेश रॉय, शिव हरि, मार्टिन सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.