Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया लैम्पस में रखे धान वजन करवाने पहुंचे विधायक समीर महंती

Advertisement
Advertisement
Chakulia : चाकुलिया लैम्पस में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी में गड़बड़ी होने की प्रबल संभावना है. विगत गुरुवार को विधायक समीर महंती ने लैम्पस का निरीक्षण किया था. लैम्पस के गोदाम में रजिस्टर के हिसाब से धान नहीं पाया गया था. विधायक के समक्ष ही गोदाम में ताला जड़ दिया गया था. अनुमंडल पदाधिकारी ने चाकुलिया की अंचलाधिकारी को जांच करने का आदेश दिया था. शुक्रवार को विधायक समीर महंती लैम्पस पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. झामुमो समर्थकों ने लैम्पस में घेरा और डेरा डाल रखा है. लैम्पस के गोदाम के धान का वजन कराया जा रहा है. ताकि यह स्पष्ट हो सके कि लैम्पस के गोदाम में भंडार रजिस्टर के मुताबिक 1026 क्विंटल धान है या नहीं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/CHAKULIA-LAIMPAS-JMM-1-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> इसे भी पढ़ें : LAGATAR">https://lagatar.in/lagatar-exclusive-playing-with-lives-corona-patients-giving-levocel-m-expiry-medicine-home-isolated-patients/">LAGATAR

EXCLUSIVE: कोरोना मरीजों की जान से खिलवाड़, होम आइसोलेट मरीजों को दे दी “लेवोसेल-एम” एक्सपायरी दवा
अंचलाधिकारी जयवंती देवगम और झामुमो समर्थकों के समक्ष गोदाम में रखे धान को ट्रक पर लोड करवाया जा रहा है. किसी धर्म कांटा पर वजन कराया जाएगा. इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि लैंपस के गोदाम में 1026 क्विंटल धान है या नहीं है. आशंका जताई जा रही है कि भंडार में उतना धान नहीं है जितना की रजिस्टर में दर्शाया जा रहा है. विदित हो कि लैम्पस में धान बेचने वाले कई किसानों से विधायक ने दूरभाष पर संपर्क किया तो किसानों ने बताया कि उन्होंने धान बेचा ही नहीं है. ऐसे में सवाल खड़ा है कि लैम्पस में धान किनके द्वारा बेचा गया. बहरहाल, लैंपस में खरीदे गए धान का वजन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. देर शाम तक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि वास्तव में लैम्पस के गोदाम में कितना धान है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही