Search

 
 
 

विधायक समीर महंती ने विस सत्र के अल्पसूचित प्रश्नकाल में कहा- समर्थन मूल्य पर धान की खरीदा जाए

 
    https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/SAMIR-MANTI-1-1-300x292.jpg"

alt="" width="300" height="292" /> Chakulia : बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने सोमवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में अल्पसूचित प्रश्नकाल में कहा कि बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में किसान बड़े पैमाने पर गरमा धान की खेती करते हैं. परंतु उन्हें धान का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है. विधायक ने कहा कि खरीफ धान की तरह ही समर्थन मtल्य पर गरमा धान की खरीद नहीं होने के कारण क्षेत्र के किसान गरमा धान को औने-पौने दाम पर बेचने के लिए विवश हैं. खरीफ धान की तरह गरमा धान की भी समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाए तो किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलेगा. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/omicron-spreading-rapidly-in-india-the-number-of-patients-increased-to-153-the-situation-in-maharashtra-is-uncontrollable/">भारत

में तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन, मरीजों की संख्या हुई 153, महाराष्ट्र में हालात बेकाबू
विधायक ने तारांकित प्रश्न काल में ग्रामीण क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या को रखते हुए कहा कि नेटवर्क नहीं होने से सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सरकारी कार्य और विद्यार्थियों का पठन-पाठन ठप है. जन वितरण प्रणाली की दुकान से कार्ड धारकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने सरकार से इंटरनेट कनेक्टिविटी को सुधारने की मांग की. उन्होंने शून्य काल के दौरान मनरेगा योजना में मजदूरी करने वाले मजदूरों की मजदूरी भुगतान जल्द कराने की मांग की है. योजना में एसटी- एससी मजदूर की मजदूरी भुगतान हो रहा है. परंतु अन्य वर्ग के मजदूरों की मजदूरी भुगतान विगत दो माह से नहीं हुआ है. मजदूरी भुगतान में हो रही अनियमितता को रखते हुए सरकार से मांग की है कि इस विसंगति को दूर कर अन्य मजदूरों को भी नियमित रूप से मजदूरी का भुगतान किया जाए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही