Search

 
 
 

ढुल्लू और उनके परिजनों की बेनामी संपत्तियों का ब्यौरा है मेरे पास, जल्द खुलासा- सरयू

 
सरयू राय ने कहा- जो मेरा ज्ञान अपने पास रखने की दे रहे सलाह ,वे सत्यता की जांच सूत्रों से करा लें जल्द ही करूंगा सार्वजनिक, आय से अधिक संपत्ति का है ठोस उदाहरण  Ranchi: निर्दलीय विधायक सरयू राय ने भाजपा नेताओं को नसीहत दी है. उन्होंने भाजपा के उन नेताओं पर निशाना साधा है, जिन्होंने सरयू राय को अपना ज्ञान अपने पास ही रखने की सलाह दी है. सरयू राय ने कहा है कि उन्हें इन विवरणों की वस्तुस्थिति और सत्यता की जाँच अपने सूत्रों से करा लेनी चाहिए. उसके बाद उन्हें इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया देनी चाहिए कि प्रधानमंत्री की घोषणा की कसौटी पर भाजपा के ऐसे उम्मीदवार खरा उतरते है या नहीं ? इसे पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/preparations-for-ram-navami-in-full-swing-in-ranchi-police-inspected-roofs-of-houses-in-hindpiri-and-daily-market-area-with-drones/">रांची

में रामनवमी को लेकर तैयारी जोरों पर, पुलिस ने हिंदपीढ़ी और डेली मार्केट इलाके में किया ड्रोन से मकानों की छतों का निरीक्षण

भाजपा उम्मीदवार के पास बेनामी अचल संपत्ति

सरयू राय ने कहा है कि मेरे पास भाजपा के इस घोषित उम्मीदवार और उनके परिवारजनों द्वारा खरीदी गई बड़ी संख्या में बेनामी अचल संपतियों और कंपनियों के नाम का विस्तृत ब्यौरा भी है. ये कंपनियाँ दो साल पूर्व दिवालिया होने के कगार पर पंहुच चुकी थी. इन कंपनियों में पिछले चार वर्षों में अकूत अचल संपति खरीदा गया है, जिसमें हार्ड कोक उद्योग, फ्लावर मिल आदि के भूखंड, निर्मित ढांचा एवं मशीनरी शामिल है. इनमें से कई भूखंड गोविंदपुर अंचल के तुमादाहा मौजा में ही स्थित है. ये कंपनियाँ अभी भी ‘रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज’ के दस्तावेज में सक्रिय दिख रही है. जीएसटी एवं आयकर का भुगतान भी कर रही हैं. इसे भी पढ़ें- पूर्व">https://lagatar.in/relief-from-high-court-to-babulal-in-case-making-objectionable-statement-against-former-cm-hemant-soren/">पूर्व

सीएम हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक बयान देने के केस में बाबूलाल को हाईकोर्ट से राहत

जल्द ही सार्वजनिक करूंगा

सरयू राय ने कहा कि ढुल्लू के पास आय की तुलना में अचल परिसंपत्तियां अधिक हैं. ऐसे व्यक्तियों और कंपनियों के बारे में प्राप्त सूचनाओं का मिलान आधिकारिक दस्तावेजों से करने के उपरांत मैं शीघ्र ही इसे भाजपा नेताओं की जानकारी के लिए सार्वजनिक करूंगा, ताकि वे नहीं चाहते हुए अपने ज्ञान में वृद्धि कर सकें. उनका जमीर जग सके. ये मामला आय से अधिक संपत्ति के ठोस उदाहरण हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही