Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक सरयू राय ने महिला विवि और प्रोफेशनल कॉलेज का किया निरीक्षण, कहा- भवन की स्थिति खराब

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय ने सोमवार को महिला विश्वविद्यालय और प्रोफेशनल काॅलेज भवन का निरीक्षण किया. उन्होंने देखा कि दोनों भवन का इस्तेमाल नहीं होने के कारण  स्थिति काफी खराब हो गई है. प्रोफेशनल काॅलेज का भवन जनवरी वर्ष 2019 में ही बनकर तैयार हुआ था. तबसे इसका उपयोग नहीं हो रहा है. बीच में कोविड के दौरान कुछ दिनों के लिए इसका इस्तेमाल हुआ था. फिलहाल इस भवन के पंखे, बिजली के स्वीच, केबुल आदि चोरी हो गए हैं. देखरेख नहीं होने के कारण चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला काटकर कई सामान चोरी कर लिए हैं. इसी तरह महिला विश्वविद्यालय के भव्य भवन के चारों ओर जंगल उग गए हैं. विधायक सरयू राय ने बताया कि वे बुधवार को रांची जाएंगे और राज्यपाल से मिलकर दोनों विश्वविद्यालय को शीघ्र संचालित करने का अनुरोध करेंगे. महिला विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है. उसके पूर्व भवन का मरम्मत और इसके सामने के मैदान की स्थिति को ठीक करना जरूरी है. प्रोफेशनल काॅलेज के संचालन के लिए उच्च तकनीकी एवं शिक्षा विभाग के सचिव से अनुरोध करेंगे कि यदि सरकार इसका संचालन करने में सक्षम नहीं है तो इस भवन को किसी अन्य संस्था को सुपुर्द कर दें, ताकि भवन निर्माण का उद्देश्य पूरा हो और भवन भी सुरक्षित रहे और सरकार को आमदनी भी हो सके. विडंबना है कि सरकार अरबों रुपए खर्च कर वृहद संरचनाएं खड़ा कर देती है और उसका उपयोग करना भूल जाती है. उसकी मरम्मत और देखरेख की भी व्यवस्था की जानी चाहिए.

शिक्षण संस्थान खुलने लगेंगे तो भवन निर्माण का उद्देश्य भी पूरा होना चाहिए

सरयू राय ने कहा कि प्रोफेशनल काॅलेज और महिला विश्वविद्यालय दोनों मेरे विधानसभा क्षेत्र में स्थित हैं. अब जब शिक्षण संस्थान खुलने लगेंगे तो भवन निर्माण का उद्देश्य भी पूरा होना चाहिए. प्रोफेशनल भवन को तो ठेकेदार ने भवन निर्माण विभाग को सौंप दिया है, परंतु महिला विश्वविद्यालय का भवन का प्रभार अभी भी सरकार के किसी भी विभाग को नहीं दिया है, जबकि 86 करोड़ रुपए की लागत से यह भवन 2019 में ही बनकर तैयार हो गया है. सरकार इन दोनों भवनों की सुरक्षा का प्रबंध करे. इसके परिसर को साफ-सुथरा करे और पढ़ाई शुरू करने के लिए व्यवस्था करे. निरक्षण के दौरान विधायक सरयू राय के साथ जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार, विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह, निजी सचिव सुधीर सिंह आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही