Search

 
 
 

सरयू राय ने सदन में उठाया सार्वजनिक सेवाओं में AI के इस्तेमाल का मुद्दा

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान विधायक सरयू राय ने सार्वजनिक सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने सरकार से पूछा कि राज्य में सरकारी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल को लेकर क्या पहल की जा रही है.
 
  • विधायक सरयू राय ने सरकार से मांगी स्पष्ट योजना
  • मंत्री ने कहा-बैठक के बाद बनेगी रूपरेखा

Ranch :  झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान विधायक सरयू राय ने सार्वजनिक सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने सरकार से पूछा कि राज्य में सरकारी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल को लेकर क्या पहल की जा रही है.

 

झारखंड विधानसभा बजट सत्र लाइव देखें...

 

इस पर सरकार की ओर से जवाब देते हुए मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि सरकार इस दिशा में प्रयास कर रही है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बेहतर तरीके से उपयोग करने की योजना बना रही है.

 

मंत्री ने बताया कि विभाग की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग को लेकर एक बैठक आयोजित की गई है. बैठक के बाद सरकार की तैयारी और आगे की रूपरेखा स्पष्ट हो जाएगी.

 

इस पर विधायक सरयू राय ने कहा कि फिलहाल सरकार की ओर से इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं दिखाई दे रही है और केवल बैठक की बात कही जा रही है. उन्होंने सरकार से इस विषय पर स्पष्ट योजना और ठोस कदम उठाने की मांग की.

 

झारखंड विधानसभा बजट सत्र की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही