Search

विधायक सरयू राय की कोरोना रिपोर्ट आयी निगेटिव, डॉक्टरों ने दो हफ्ते आराम करने की दी सलाह

Jamshedpur : विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. विधायक ने कहा कि 20 दिन तक वे बिना अस्पताल गए घर पर ही अकेले रहकर कोरोना से संघर्ष किया और अब उनकी रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव आ गई है. उन्होंने बताया कि कमजोरी के कारण डॉक्टरों ने दो हफ्ते तक घर पर ही रहने की सलाह दी है. 20 दिन पूर्व सरयू राय कोरोना से पीड़ित हो गए थे. घर पर ही रहकर उन्होंने सारे नियम का पालन किया और चिकित्सकों की सलाह पर रहे.

सरयू राय ने स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और भारतीय जनतंत्र मोर्चा के काम की प्रशंसा की

उधर कोविड-19 ग्रस्त परिवारों को “स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और भारतीय जनतंत्र मोर्चा” द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की समीक्षा की गई. विधायक सरयू राय ने इसकी समीक्षा की सलाह दी थी और इसे मजबूत करने का निर्देश दिया था. उन्होंने सेवा में लगे कार्यकर्ताओं को बधाई दी कि वे एक ईश्वरीय कार्य संपन्न कर रहे हैं और खतरा मोल लेकर जनसेवा में जुटे हैं.

ट्रस्ट और मोर्चा दोनों ने ही विगत 15 अप्रैल से ऑक्सीजन सिलिंडर और 30 अप्रैल से भोजन पैकेट का वितरण कर रहा है. कोविड ग्रस्त परिवारों के आग्रह को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जा रही है. अबतक कोविड पॉज़िटिव ग्रस्त परिवारों के बीच कुल 442 भोजन पैकेट और 20 ऑक्सीजन सिलिंडर वितरित किया जा चुका है. अबतक इन गैस सिलिंडरों से 100 से अधिक मरीज़ों की सेवा की जा चुकी हैं. ये दोनों सेवा नि:शुल्क की जा रही है. ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराने में चंदूलाल भालोटिया ट्रस्ट के अशोक भालोटिया और वन बंधु परिषद के दिलीप गोयल का योगदान महत्वपूर्ण है.

कोविड मरीजों के लिए भोजन भी बनाए जा रहे हैं

जुगसलाई के शम्भु महाराज द्वारा भोजन बनाया जा रहा है और इसका पैकेट कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार किये जा रहे हैं. फिलहाल रोज क़रीब 95 भोजन पैकेट कोविड ग्रस्त परिवारों को उनके घरों तक कार्यकर्ताओं द्वारा पहुंचाये जा रहे हैं. इस सेवा कार्य की व्यवस्था स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल और आशुतोष राय देख रहे हैं, जबकि सामग्री वितरण में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के सुबोध श्रीवास्तव, हरे राम सिंह, सुधीर सिंह, अजय सिन्हा, प्रवीण सिंह और विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता लगे हुए हैं. कोविड सेवा कार्य में लगे स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट, जनसुविधा ट्रस्ट और भारतीय जनतंत्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं को विधायक सरयू राय द्वारा सम्मानित और पुरस्कृत किया जायेगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//