Search

 
 
 

MLA शिल्पी की भानु को सलाह- अपनी किडनी अपने पास रखिये

 
Ranchi: कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की और भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही एक दूसरे को सोशल मीडिया पर सलाह दे रहे हैं. 6 फरवरी को विधानसभा में भानु प्रताप शाही ने सदन के अंदर कहा कि अगर पूर्व विधायक बंधु तिर्की को किडनी देना पड़े तो वे अपनी किडनी देने से पीछे नहीं हटेंगे. उस वक्त सदन के अंदर बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की भी मौजूद थी. हालांकि सदन में उन्होंने इसपर कुछ नहीं कहा. इसे भी पढ़ें -रक्षा">https://lagatar.in/parliamentary-committee-on-defense-affairs-recommends-that-agnivir-should-get-benefits-like-regular-soldiers/">रक्षा

मामलों की संसदीय समिति की सिफारिश, रेग्युलर सैनिक की तरह मिले अग्निवीरों को लाभ

गले लगाकर पीठ में छुरा घोंपना कोई आपसे सीखे- शिल्पी

https://twitter.com/ShilpiNehaTirki/status/1755189521086550392

बाद में ट्विटर (एक्स) पर शिल्पी नेहा तिर्की ने भानु प्रताप शाही से कहा कि अपनी किडनी अपने पास रखिये. आपको उसकी जरूरत किसी और से ज्यादा है. जिस व्यक्ति ने हमारी हार की साजिश के पीछे अपनी पूरी ताकत झोंक दी, वह आज अपनी तथाकथित दोस्ती की खातिर किडनी देने की बात कर रहा है. एक तरफ गले लगाना और दूसरी तरफ पीठ में छुरा घोपना कोई आपसे सीखे.

मुझे बच्चों से बहस नहीं करना है- भानु

शिल्पी के इस पोस्ट पर भानु प्रताप शाही ने रिएक्ट किया और कहा कि मुझे बच्चों से बहस नहीं करना है. प्यारी बेटी शिल्पी एक दो बार और एमएलए बन लो, तब अपना और पराया सब समझ में आ जाएगा. भानु ने कहा कुछ रिश्ते पार्टी से ऊपर होते हैं और शिल्पी अभी सिर्फ पार्टी स्तर से चीजें देख रही है. राजनीति से ऊपर रिश्ते को समझने में शिल्पी को अभी वक्त लगेगा. इसे भी पढ़ें -कमीशन">https://lagatar.in/engineers-are-compromising-on-quality-for-commission-projects-worth-crores-are-getting-damaged/">कमीशन

के लिए इंजीनियर कर रहे क्वालिटी से समझौता, करोड़ों की योजनाएं हो रही क्षतिग्रस्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही