Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर पोडेंगेर गांव के मृतकों के परिजनों से मिले विधायक सुखराम उरांव, दी सहायता राशि

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : चक्रधरपुर अनुमंडल के बंदगांव थाना अंतर्गत पोडेंगेर गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर कोयलकारो नदी घाट पर दफना दिया गया था. बुधवार को आरोपी की निशानदेही पर बंदगांव पुलिस ने तीनों लाश को बरामद किया. तीनों शव को देर शाम पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर पहुंचाया गया. सूचना मिलते ही गुरुवार को मृतक के परिजनों से विधायक सुखराम उरांव ने अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में मुलाकात की. मुलाकात के बाद परिजनों को सहायता राशि प्रदान की. मालूम हो कि पोडेंगेर गांव के 48 वर्षीय सालेम डांगा, 40 वर्षीय उसकी पत्नी बेलानी डांगा और 13 वर्षीय बेटी राहिल डांगा की हत्या गांव के ही नौ लोगों ने आपसी रंजिश में कर दी है. तीनों का चाकू से गला रेत कर हत्या की गई है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-prisoner-undergoing-treatment-at-mgm-hospital-escapes-from-mango-bus-stand-lodges-complaint-against-four-jawans/">BREAKING

: एमजीएम अस्पताल में इलाजरत कैदी मानगो बस स्टैंड से फरार, चार जवानों के खिलाफ शिकायत दर्ज
तीनों रविवार की शाम से ही लापता थे. घर में चूल्हे पर भात बनाने वाला हंडी चढ़ा हुआ था और परिवार के तीन सदस्य गायब थे. इसके बाद बंदगांव पुलिस ने लापता होने की सूचना मिलने पर इनकी खोजबीन की. गांव के ही मार्क्स डांगा को पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की. उसने हत्या करने की बात कबूल करते हुए दफनाए गए स्थल की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने तीनों का शव बरामद किया. इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही