Search

 
 
 

हादसे की पीड़ित परिवार से मिलीं विधायक सुनिता चौधरी

 
Ramgarh : शहर के छोटकी मुर्राम, विद्यानगर में हुए दर्दनाक हादसे के पीड़ित परिवार से मिलकर रामगढ़ विधायक सुनिता चौधरी ने शोक संवेदना प्रकट की है. उन्होंने कहा कि यहां के लोग शांती से अपना जीवन यापन करते हैं. अपराधियों द्वारा दर्दनाक घटना को अंजाम देने के बाद से ही यहां के लोगों में काफी दहशत का माहौल है. विशेष कर महिलाओं और बच्चों में भय का माहौल है. मौके पर विधायक ने एसपी डॉ. विमल कुमार और थाना प्रभारी रामगढ़ से वार्ता कर घटना का जल्द से जल्द पर्दाफाश कर दोषियों को गिरफ्तार करने का आग्रह किया. एसपी ने भी आश्वस्त किया कि इसमें संलिप्त अपराधी किसी भी हाल में नहीं बचेंगे. जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे. मौके पर पीड़ित परिवार वालों में आशर्फी प्रसाद, अलका कुमारी पुत्री, रोहित राजा पुत्र, स्वेता कुमारी ( गुड़िया) पुत्री, कमल कुमार पाल दामाद, स्वपन भगत दामाद मोजूद थे. साथ ही आजसू की केंद्रीय सदस्य रीना शाह, रामगढ़ नगर सचिव नीरज मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप वर्मा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अनुपमा सिंह, प्रभात अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, बुद्धि जीवी मंच विद्या नगर निवासी आर प्रसाद, सपन बनर्जी, संतोष प्रसाद, बिपिन शर्मा, रामकुमार साहू, सरयू प्रसाद मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : वीमेंस">https://lagatar.in/womens-premier-league-rdca-yellow-beat-rdca-red/">वीमेंस

प्रीमियर लीग : आरडीसीए येलो ने आरडीसीए रेड को हराया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही