Search

 
 
 

सिमडेगा: विधायक ने शिक्षक बहाली की जानकारी ली

 
Simdega: कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी ने जिला शिक्षा कार्यालय जाकर सिमडेगा जिला में जनजाति और मूलवासी भाषा में होनेवाली शिक्षक बहाली के बारे में बात की. विधायक ने कहा कि झारखंड की सरकार आदिवासी और मूलवासी के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध है. जनजातीय समाज के भाषा के विकास और पढ़ने वाले विद्यार्थियों को उनकी भाषा की जानकारी हो, जिससे कि आने वाले समय में विद्यार्थी अपने भाषा के क्षेत्र में आगे बढ़े.इसके लिए सभी विद्यालयों में जनजातीय भाषा की पढ़ाई हो. विधायक कोनगाड़ी ने भी रिपोर्ट को नकारते हुए कहा कि झारखंड सरकार की जो आदिवासी समुदाय और मूलवासी के विकास के लिए काम कर रही है.हम सभी जनप्रतिनिधि झारखंड वासियों के विकास में किसी भी तरह के षड्यंत्र को बर्दाश्त नहीं करेंगे. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की, बिधायक प्रतिनिधि सह अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष रावेल लकड़ा, जिला उपाध्यक्ष जॉनसन मिंज, एलडीएम प्रभारी प्रदीप केशरी, जिला उपाध्यक्ष शिशिर मिंज, प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव जमीर अहमद उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/on-hemant-soren-getting-bail-supriyo-said-jharkhand-is-the-land-of-revolutionaries-struggle-is-in-our-dna/">हेमंत

सोरेन को जमानत मिलने पर सुप्रियो ने कहा, झारखंड क्रांतिकारियों की जमीन है, संघर्ष हमारे डीएनए में है…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही