Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक विनोद सिंह की सकारात्मक पहल, सीएचसी बगोदर को मिला तीन जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर

Advertisement
Advertisement

Giridih: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पताल ऑक्सीजन की कमी से परेशान हैं. इस विकट स्थिति में भाकपा माले विधायक विनोद सिंह के सकारात्मक पहल की है. विनोद सिंह ने बगोदर सीएचसी को तीन जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर और एक एसी उपलब्ध करवाया गया है.

ऑक्सीजन की कमी को दूर करने की दिशा में विधायक ने की एक पहल

इस महामारी के बीच ऑक्सीजन की कमी ने अस्पताल प्रबंधन से लेकर आम लोगों तक सबकी चिंता बढ़ा दी है. इससे बगोदर सीएचसी भी अछूता नहीं था. इसी दौरान भाकपा माले के विधायक विनोद सिंह ने ऑक्सीजन की कमी को दूर करने की दिशा में एक पहल की है. इस बाबत उन्होंने कुछ व्यवसायियों और समाजसेवियों से बात की. इसके बाद सभी के संयुक्त प्रयास से बगोदर सीएचसी को तीन जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर और उसके रख-रखाव के लिए एक एसी भी उपलब्ध करवाया गया है.

लोगों के सहयोग से स्थिति सामान्य होगी: विनोद सिंह

अब बगोदर सीएचसी किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हो गया है. इधर भाकपा माले विधायक विनोद सिंह ने बताया कि पूरे देश में कोरोना की स्थिति भयावह होती जा रही है. इस परिस्थिति में सबको सचेत रहने की जरूरत है. इस परिस्थिति में लोगों के सहयोग से ही चीजें सामान्य हो सकती हैं.

बताया जा रहा है कि बगोदर सीएचसी में पहले से ही 6 जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर मौजूद हैं. इसके अतिरिक्त तीन और ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था हो जाने से अस्पताल प्रबंधन को आपातकाली स्थिति से निपटने में काफी सहयोग मिलेगा. मौके पर डॉ मुन्ना कुमार सिंह, पंकज कुमार, संदीप जायसवाल, दुर्गा राणा, पूरण कुमार महतो, संतोष रजक, संजय गुप्ता आदि मौजूद थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही