Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालू तस्करी देख विधायक हो गए आपे से बाहर, पुलिस पर बिफरे समेत गोड्डा दो जरूरी खबरें

Advertisement
Advertisement

बालू तस्करी को रोकने में नाकाम रही जिला प्रशासन की लगातार हो रही किरकिरी

Godda : जिला के विभिन्न घाटों से लगातार हो रही बालू की तस्करी ने आम लोगों का जीना हराम कर दिया है. पुलिस और माइनिंग विभाग की मिलीभगत से चल रहे इस लूट के खेल में कई आलाधिकारी तक शामिल हैं. अगर ऐसा नहीं है तो बेधड़क सड़कों पर बालू का खेल निर्बाध गति से नहीं चलता.

विधायक ने स्वयं बालू से लदे दर्जनों गाड़ियों को पकड़ा

दरअसल पिछले 25 जनवरी की रात्रि स्थानीय विधायक अमित मंडल को देर रात्रि सूचना मिली कि उनके घर के बगल से सैकड़ों गाड़ियां बालू का अवैध उठाव कर रास्ते से गुजर रही है. कई गाड़ियों के इस ग्रामीण सड़क पर आ जाने से जाम लग गया है. इस सूचना के बाद विधायक देर रात्रि सड़क पर निकले. वह यह देखकर भौचक रह गए कि अवैध बालू से लदे दर्जनों हाईवा ट्रक और ट्रैक्टर लाइन में लगे हुए थे. विधायक की गाड़ी को देखकर गाड़ी चालक इधर-उधर भागने लगे. कई तो घाट पर ही छुप गए. कुछ गाड़ी अपना बालू सड़क के किनारे गिराकर इधर-उधर भागने लगे. इसकी सूचना विधायक ने तत्काल पथरगामा थाना को व माइनिंग विभाग को दी. पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भी इसकी सूचना दी गई. मगर जिस घटनास्थल पर पहुंचने में पंद्रह मिनट लगते हैं, वहां तक पुलिस को पहुंचने में एक घंटा लग गया. करीब एक घंटे के बाद पुलिस के पहुंचने पर  विधायक गुस्से में आपे से बाहर हो गए और पुलिस पर बिफर पड़े. उन्होंने कहा कि यह खेल हर हाल में बंद होना चाहिए, नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा. विधायक ने आधे दर्जन से अधिक गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई को कहा है.

कार्रवाई की संभावना कम, बचाव का वैकल्पिक रास्ता तैयार

बालू तस्करों के बचाव के लिए वैकल्पिक रास्ता को भी ढूंढ लिया गया है. एक घाट बरियाठा से बालू उठाने का आदेश है, मगर ग्रामीणों ने एकजुट होकर इस घाट से बालू का उठाव होने नहीं दिया है. तब बगल के दूसरे घाट सनातन से रात के अंधेरे में चोरी कर बालू का उठाव किया जा रहा है. चालू घाट का ही कागज तैयार करवा कर चोरी के बालू को वैध बनाने की तैयारी है. इस घटना में 36 घंटा से अधिक का वक्त बीत चुका है. खबर लिखे जाने तक एफआईआर की प्रति जिला मुख्यालय तक नहीं पहुंच पायी है.

20 जनवरी से लापता बच्चे की खून से लथपथ मिली लाश

  • नदी किनारे पड़ी थी लाश, गले पर मिला धारदार हथियार के निशान
  • आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप, की नारेबाजी
  • आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/10-16.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गोड्डा : 20 जनवरी को खेलने के दौरान घर के बाहर से सात वर्षीय ओम कुमार रजक गायब हो गया था. शुक्रवार को उसकी लाश गांव के ही नदी के किनारे बांध पर मिली. घटना जिला के बलबड्डा थाना अंतर्गत ग्राम खट्टी की है. ओम कुमार रजक, पिता दिलीप रजक बीते 20 जनवरी को घर के बाहर से गायब हो गया था. घरवालों ने अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की थी, मगर उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया. इसके बाद परिजनों ने बच्चे के गायब होने की सूचना बलबड्डा थाना को दी. घरवालों के अनुसार घटना को लेकर जिस पर संदेह व्यक्त किया जा रहा था, उसका नाम भी थाना में बताया गया, मगर पुलिस ने उचित कार्रवाई न करते हुए घरवालों को यह कहते हुए वापस भेज दिया कि जाओ अपने स्तर से खोजबीन करो, कहीं चला गया होगा. कुछ दिन में बच्चा अपने वापस आ जाएगा. मगर जब दो-तीन दिन तक बच्चा वापस नहीं आया तो घरवालों ने पुलिस पर दबाव बनाया तो पुलिस ने आरोपितों को थाना बुलाया और उनसे पूछताछ कर लिखित बॉन्ड लेकर छोड़ दिया. कोई नतीजा नहीं निकलता देख आखिरकार घरवाले थक हार कर बैठ गए. 26 जनवरी की सुबह जब सारा देश गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी कर रहा था. उसी समय गांव में एक वृद्ध महिला जिस पर घटना की साजिश में शामिल होने का शक है. उसी ने खबर करवाया कि नदी के किनारे बच्चे की लाश पड़ी है. घरवालों ने जब नदी के किनारे देखा तो उनके होश उड़ गए. देखा कि बच्चे की गर्दन पर तेज धारदार हथियार के निशान हैं और बच्चा मृत पड़ा है. इस बात से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. ग्रामीणों का कहना था कि समय पर पुलिस को खबर दिए जाने के बावजूद पुलिस ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखायी. अगर पुलिस समय पर पर खबर लेती तो बच्चे की जान बच सकती थी. बालक का शव उठाने गांव पहुंची पुलिस को ग्रामीणों की तरफ से विरोध झेलना पड़ा. इस मामले में गांव एवं घरवालों ने लालू रजक, मल्लू यादव एवं महेश्वरी देवी को आरोपित बनाया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-notification-released-for-11th-jpsc-apply-from-1-29-february/">BREAKING

: 11वीं जेपीएससी के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1-29 फरवरी तक करें आवेदन 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही