Search

विधायक मानस महायज्ञ समिति के सदस्यों को देंगे स्मृति चिन्ह समेत लातेहार की दो खबरें

Ashish Tagore Latehar : श्री रामचरितमानस महायज्ञ समिति इस वर्ष अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है. समिति के द्वारा इस वर्ष कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इस वर्ष महायज्ञ समिति ने समिति के स्थाई सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट करने का निर्णय लिया है. समिति के मुख्य संरक्षक सह विधायक बैद्यनाथ राम अपने निजी कोष से सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट करेंगे. शुभम संदेश एवं लगातार डॉट इन से बातचीत करते हुए विधायक बैद्यनाथ राम ने कहा कि साल 1973 से यह अनुष्ठान प्रारंभ किया गया था. इन 50 वर्षों में समिति ने काफी उतार चढ़ाव देखे हैं. पहले तो सात से दस हजार में आयोजन होता था, लेकिन अब खर्च आठ से दस लाख रुपए होते हैं. आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों की अहम भूमिका होती है. उनके सहयोग से ही यह आयोजन 50 सालों से निर्विघ्न रूप से संपन्न होता आया है. पिछले कई सालों से समिति के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है और अस्थाई सदस्य बनाए जा रहे हैं. सात सौ से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं. इन सभी सदस्यों को महायज्ञ समिति के 50 पूरे होने पर स्मृति चिन्ह भेंट की जाएगी, ताकि 50वें वर्ष की स्मृति सदैव उनके हृदय में बनी रहे. उन्होंने आगे कहा कि श्री रामचरितमानस महायज्ञ का अपना परिसर हो इसका प्रयास किया जा रहा है. आगामी वर्षों में महायज्ञ समिति का अपना परिसर और भवन होगा. बता दें कि आयोजन को सफल बनाने में महायज्ञ समिति के अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह, महामंत्री सुदामा प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद महलका, प्रवक्ता डॉ. विशाल शर्मा, जनसंपर्क प्रमुख चंद्र प्रकाश उपाध्याय, दुर्गा प्रसाद, मदन प्रसाद, सुरेश प्रसाद, राजू सिंह, मुकेश पांडेय, प्रकाश मोहन अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सुनील शौंडिक समेत अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान है.

लातेहार : महासप्तमी पर निकाली गयी कलश यात्रा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/4-84.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार : शारदीय नवरात्र के महासप्तमी के मौके पर शहर के विभिन्न पूजा संघों के द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी. शहर के काली मंदिर परिसर से निकाली गयी कलश यात्रा बाइपास रोड होते हुए औरंगा नदी तट पहुंची. यहां पंडित संतोष मिश्र के द्वारा किये गये वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरा गया. मौके पर मुख्य यजमान के रूप में भोला ठाकुर सप्तनीक शामिल थे. इसके बाद कलश यात्रा पुन: काली मंदिर पहुंची. यहां कलशों की स्थापना कर पूजा- अर्चना शुरू की गयी. जबकि सार्वजनिक दुर्गा पूजा धर्मपुर के द्वारा भी भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा शहर के मेन रोड होते हुए बाइपास चौक व चटनाही होते हुए औरंगा नदी तट पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरा गया. मौके पर चित्रकुट से आये पुरोहित वेदांति जी महाराज एवं पवन कुमार मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया. मौके पर बतौर मुख्य यजमान आलोक रंजन सप्तनीक उपस्थित थे. कलश यात्रा में नवीन कुमार सिन्हा, अनिल सिंह, संजय प्रसाद, नवीन कुमार गुप्ता, वीरेंद्र प्रसाद, किरण चंद्रवंशी व मनमोहन राम आदि शामिल थे. इसके अलावा शहर के वैष्णव दुर्गा मंदिर में पंडित त्रिभुवन पांडेय के सानिध्य में कलशों की स्थापना की गयी. मौके पर मुख्य यजमान संजय प्रसाद सप्तनीक उपस्थित थे. राजा दुर्गा बाड़ी में नरेंद्र मिश्रा के सानिध्य में पूजा-अर्चना करायी गयी. मौके पर मुख्य यजमान मुकेश कुमार पांडेय सप्तनीक उपस्थित थे. नवयुवक संघ नवरंग चौक में विकासकांत पाठक के सानिध्य में कलशों की स्थापना की गयी. इस अवसर पर मुख्य यजमान प्रदीप राम सपत्नीक थे. इसके अलावा सार्वजनिक दुर्गा पूजा रेलवे स्टेशन, रेलवे कॉलोनी, होटवाग व करकट आदि पूजा पंडालों में भी कलशों की स्थापना कर महासप्तमी की पूजा-अर्चना शुरू की गयी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-banna-gupta-met-raghuvar-and-abhay-singh-met-saryu-rai-speculations-intensified/">जमशेदपुर

: बन्ना गुप्ता ने रघुवर से और अभय सिंह ने सरयू राय से की मुलाकात, अटकलें तेज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//