Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक दीपिका पांडेय और सीता सोरेन ने भी CM से की मांग - रूपा की मौत की हो निष्पक्ष जांच

Ranchi : साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत के मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग अब तेज हो गयी है. मांडर विधायक बंधु तिर्की, भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने पहले ही मामले की जांच की मांग की है. अब सत्ताधारी दल के दो महिला विधायक सीता सोरेन और दीपिका पांडेय सिंह ने भी रूपा तिर्की की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की है. बता दें कि रूपा तिर्की मौत की निष्पक्ष जांच का विषय सोशल मीडिया में भी खूब चर्चा का विषय बना है. लोग मृतक को न्याय दिलाने के लिए ट्विटर पर जबरदस्त ट्रेंड चला रहे हैं.

महिला विधायकों ने रूपा तिर्की की मौत को बेदह संदेहास्पद बताया है

कांग्रेस की महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है कि साहिबगंज महिला थाना की प्रभारी रूपा तिर्की की मौत बेहद संदेहास्पद है. एक माँ अपनी बेटी की मौत के मामले में जांच चाहती है.मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि इस मां की गुहार को सुनें और इस मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दें. जेएमएम की जामा विधायक सीता सोरेन ने मुख्यमंत्री से कहा है कि महिला थाना प्रभारी अवर निरीक्षक बहन रूपा तिर्की की कथित आत्महत्या की न्यायिक जांच कराई जाए. इसके लिए सरकार झारखंड पुलिस को निर्देश दें कि मामले की सत्यता पूर्वक जांच की जाए. मामले में जो भी दोषी शामिल हैं, उन्हें चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि हमारी इस आदिवासी बहन के साथ न्याय किया जाए.

बीते सोमवार को रूपा की आत्महत्या की खबर आई थी

बता दें कि बीते सोमवार की रात साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की ने अपने आवास में आत्महत्या कर ली थी. रूपा तिर्की का शव बुधवार सुबह रांची स्थित पैतृक गांव रातू लाया गया. इसके बाद रातू थाना में शव का अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार के दौरान परिजन व आसपास के लोग कह रहे थे कि रूपा आत्महत्या नहीं कर सकती है. रूपा की हत्या की गई है. रूपा के परिजनों ने सरकार से निष्पक्ष जांच कर इंसाफ की मांग की है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही