Search

 
 
 

देर से फंड रिलीज होने पर विधायकों ने जताई नाराजगी, अफसरों से मांगा जवाब

 
  • विधायक निधि अनुश्रवण समिति की बैठक
  • विधायक निधि के तहत हो रहे कार्यों की गुणवत्ता जांच करने का भी दिया निर्देश
Ranchi : झारखंड विधानसभा में विधायक निधि अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. समिति के सभापति विधायक सीपी सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विधायक निधि से अनुशंसा किये गये कार्यों की समीक्षा हुई. विधायक निधि की तहत ली गई योजनाओं का स्वीकृति आदेश निकालने में विभागों की तरफ से हो रही देर पर चर्चा हुई और संबंधित विभागों से जवाब मांगा गया. बैठक के बाद सीपी सिंह ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से विधायक निधि की योजनाओं में देरी पर चर्चा हुई. कुछ पुराने मामले भी उठे.

अधिकारियों को जल्दी फंड रिलीज करना चाहिए

विधायकों ने कहा कि विधायकों की अनुशंसा के बाद भी विभाग से फंड रिलीज नहीं होता है. जनता के बीच अफसर नहीं जाते हैं. जनता विधायकों से जवाब मांगती है. इसलिए अधिकारियों को जल्दी फंड रिलीज करना चाहिए. साथ ही विधायक निधि के तहत किये जा रहे कार्यों की गुणवत्ता की भी जांच होनी चाहिए. बैठक में समिति के सदस्य बैद्यनाथ राम और नवीन जायसवाल के अलावा ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर समेत कई जिलों के डीडीसी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – सेवा">https://lagatar.in/service-spirit-is-the-culture-of-india-sanjay-seth/">सेवा

भावना भारत की संस्कृति : संजय सेठ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही