Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

करियातपुर अस्पताल भवन का निर्माण देख भड़के विधायक

Barhi : हजारीबाग जिले के बरही अनुमंडल स्थित करियातपुर के नवनिर्मित अस्पताल भवन का उद्घाटन करने पहुंचे स्थानीय विधायक उमाशंकर अकेला अचानक भड़ उठे. उन्होंने कहा कि अस्पताल भवन निर्माण और मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति हुई है. इसकी शिकायत डीसी से की जाएगी.   अस्पताल का मुख्य द्वार भी ठीक से नहीं बनाया गया है. घटिया ईंट और छर्री का इस्तेमाल किया गया है. अस्पताल परिसर का काम भी पूरा नहीं किया गया है.   स्थानीय विधायक सह विधानसभा निवेदन समिति के सभापति उमाशंकर अकेला रविवार को अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने घटिया सामग्रियों का इस्तेमाल किया है.   स्थानीय मुखिया मनोज कुमार ने बताया कि योजना 2020-21 की है. इसे विभागीय मद से किया जाना था. इसके लिए कुल 35 लाख की राशि आवंटित थी. लेकिन राशि का दुरुपयोग किया गया.   इधर विधायक ने इस कार्य में संलिप्त सभी लोगों पर कार्रवाई की बात कही है. हालांकि यह बात भी चर्चा में है कि करियातपुर का नवनिर्मित अस्पताल भवन सियासी भंवर में उलझ गया है. राजनीति से जुड़े दो धुर विरोधी राजनीतिज्ञों के आपसी विरोध के बीच जनहित से जुड़ा अस्पताल भवन पिस रहा है.   मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, बरही अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी, सांसद प्रतिनिधि संजीव कटारियार, गणेश यादव, बिनोद यादव,  अम्बिका सिंह, मोहन प्रजापति सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही