Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूपीए की बैठक में विधायकों ने दिखायी एकजुटता, सुखाड़ पर बनी रणनीति

  • सीएम की अध्यक्षता में झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी के विधायकों ने की बैठक
  • विधायक मुख्यमंत्री को दे पाएंगे अपने क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी, जारी होगा विशेष फोन नंबर
Nitesh Ojha Ranchi : झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यूपीए विधायकों की अहम बैठक बुलायी गयी. चर्चा थी कि बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता पर चुनाव आयोग अगर विपरित फैसला लेता है, तो सरकार इसपर रणनीति बनाएगी. हालांकि इन अटकलों पर विराम लगाते हुए यूपीए की बैठक पूरी तरह सुखाड़ और विधायकों के क्षेत्रवार समस्याएं पर केंद्रीत रही. बैठक में झामुमो, कांग्रेस और राजद के कुल 37 विधायक ही उपस्थित रहे. कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि यह बैठक कम बारिश की वजह से राज्य में बन रही सुखाड़ की स्थिति को लेकर बुलायी गयी थी. बैठक में सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री से कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर जो समस्याएं आ रही हैं, उनका जल्द समाधान किया जाये. मुख्यमंत्री ने विधायकों की समस्याओं को गंभीरता से सुन आश्वासन दिया कि सरकार एक विशेष फोन नंबर जारी करेगी. सभी विधायकों क्षेत्र की जो भी समस्याएं हैं, वह सीधे इस विशेष नंबर पर जानकारी दे पाएंगे. सरकार तत्काल इसपर कार्रवाई करेगी. [caption id="attachment_394411" align="aligncenter" width="1032"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/2-33.jpg"

alt="" width="1032" height="688" /> बैठक में मौजूद विधायकगण[/caption]

राज्य में विकास की गति को तेज करने के उद्देश्य से सरकार बना रही योजना – हेमंत

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जन आकांक्षाओं की सरकार है. बिना किसी भेदभाव के सरकार राज्य के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों के लिए मिलजुल कर काम कर रही है. राज्य में विकास की गति को तेज करने के उद्देश्य से सरकार योजना बना रही है. विधायक इस पर जरूर काम करें कि विकास से जुड़ी योजनाओं को गांव-गांव, घर-घर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-20-aug-2022-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।20 AUG।।UPA की बैठक,सियासी अटकलें।।पिछड़ों को आरक्षण पर उपसमिति।।रांची में ब्लैकआउट!।।गड्ढों में तब्दील हुआ रिंग रोड।।भारी बारिश से कई राज्यों में तबाही।।बीजेपी-केजरीवाल सरकार में जुबानी जंग।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

बैठक में झामुमो, कांग्रेस और राजद के विधायक रहे उपस्थित

बैठक में मुख्य रूप से मंत्री आलमगीर आलम, डॉ रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, चंपई सोरेन, जगरनाथ महतो, जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन अंसारी, सांसद विजय हांसदा, विधायक सीता सोरेन, विधायक लोबिन हेंब्रम, सविता महतो, मथुरा प्रसाद महतो, दिनेश विलियम मरांडी, स्टीफन मरांडी, नलिन सोरेन, दीपक बिरुआ, सुदिव्य कुमार सोनू, रामदास सोरेन, संजीव सरदार, मंगल कालिंदी, निरल पुरती, सुखराम उरांव, दशरथ गागराई, विकास सिंह मुंडा, जिगा सुशरण होरो, भूषण तिर्की, बैद्यनाथ राम, प्रदीप यादव, दीपिका पांडे सिंह, उमाशंकर अकेला, अंबा प्रसाद, कुमार जयमंगल (अनूप सिंह), सोनाराम सिंकू, रामचंद्र सिंह समेत झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-office-of-public-prosecution-running-in-two-rooms-a-cupboard-full-of-documents-being-kept-in-the-verandah/">साहिबगंज

: दो कमरो में चल रहा लोक अभियोजन का कार्यालय, बरामदे में रखे जा रही दस्तावेज़ों से भरी आलमारी

ये रहे अनुपस्थित

वहीं यूपीए की बैठक में झामुमो विधायक बसंत सोरेन, चमरा लिंडा, सरफराज अहमद, समीर मोहंती और कांग्रेस के भूषण बाड़ा, शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्णिमा नीरज सिंह, ममता देवी समेत कोलकाता में गिरफ्तार हुए तीन विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी अनुपस्थित रहे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही