Search

 
 
 

MLC चुनाव : सीएम नीतीश कुमार ने नामांकन दाखिल किया

 
Patna :    बिहार विधान परिषद (एमएलसी) की 11 सीटों पर 21 मार्च को चुनाव होना है. एमएलसी चुनाव को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा, जेदयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, बिजेंद्र यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसके अलावा जेडयू की ओर से खालिद अनवर ने भी नामांकन दाखिल किया. नीतीश कुमार ने चौथी बार एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन किया है.

14 मार्च तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं उम्मीदवार

बता दें कि एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 11 मार्च है. वहीं नामांकन पत्रों की जांच 12 मार्च को होगी. उम्मीदवार 14 मार्च तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं. 11 सीटों पर एमएलसी चुनाव  21 मार्च को होगा. वहीं मतगणना 21 मार्च की शाम में होगी.

एमएलसी की 11 सीटों पर निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल मई में हो रहा खत्म

बिहार विधान परिषद की 11 सीटों पर 21 मार्च को चुनाव होना है. इन 11 सीटों पर निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है. इनमें जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, पूर्व मंत्री संजय झा, खालिद अनवर और रामेश्वर महतो शामिल हैं. वहीं राजद की बात करें तो पूर्व सीएम राबड़ी देवी और रामचंद्र पूर्वे का कार्यकाल भी मई में खत्म हो गया. भाजपा की ओर से शाहनवाज हुसैन, मंगल पांडेय और संजय पासवान का नाम शामिल हैं. वहीं कांग्रेस से प्रेमचंद्र मिश्रा और हम सेक्युलर से संतोष कुमार सुमन की सीट मई में खाली हो रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही