Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुचाई के पोड़ाडीह में 007 क्लब को हरा कर एमएमसी माटकोबेड़ा बना विजेता

Advertisement
Advertisement
Kuchai : सरायकेला-खरसावां जिला के कुचाई के पोड़ाडीह गांव में अनुसूचित जाति कल्याण संस्थान ने एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया. प्रतियोगिता का फाइनल मैच एमएमसी माटकोबेड़ा और 007 क्लब माटकोबेड़ा के बीच खेला गया. इस प्रतियोगिता में एमएमसी माटकोबेड़ा की टीम विजेता बनी. प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता दुखू मछुआ, मुखिया मान सिंह मुंडा, झामुमो नेता धर्मेन्द्र कुमार मुंडा आजिने पुरस्कार वितरण किया. प्रतियोगिता के विजेता एमएमसी माटकोबेड़ा को नौ हजार रुपए, उप विजेता 007 क्लब माटकोबेड़ा को सात हजार रुपए व तीसरा पुरस्कार दुलमी क्लब तमाड़ को पांच हजार रुपए नगद देकर पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुन्ना सोय, घनश्याम सोय, राहुल सोय, श्याम चन्द मछुआ, लुदू मछुआ, गणेश मछुआ, कर्मा मछुआ, राजीव मछुआ, अजीत मछुआ आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-pg-semester-one-examination-will-be-conducted-under-cctv-surveillance-in-colleges-of-kolhan-university/">चाईबासा:

कोल्हान विवि के कॉलेजों में सीसीटीवी की निगरानी में होगी पीजी सेमेस्टर वन की परीक्षा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही