- उद्घाटन के 10 महीने बाद भी 100 बेड के अस्पताल भवन में कई काम अधूरे
- भवन बना रही कंपनी पर उठ रहे सवाल
- फायर शेफ्टी सिस्टम चालू नहीं, लिफ्ट का काम भी अधूरा
- नहीं बना है आईसीयू और एनआईसीयू
- दीवारों में पड़ने लगी दरारें
पर कनाडा के प्रधानमंत्री की ओर से लगाये गये आरोपों से अमेरिका चिंतित है : एंटनी ब्लिंकन)
कंपनी के ऊपर कई आलाधिकारियों का हाथ
इस भवन में घटिया किस्म के फॉल सीलिंग का इस्तेमाल किया गया है. अगर इसकी जांच सही से करायी जाये तो कई कमियां सामने आ जायेंगी. दबी जुबान से कुछ स्वास्थ्य कर्मियों ने यह भी बताया कि इसकी जांच ठीक से नहीं हो सकती है, क्योंकि इस कंपनी के ऊपर रांची में बैठे कई आलाधिकारियों का हाथ है. यही कारण है कि उद्घाटन के एक साल बाद भी अस्पताल हैंडओवर नहीं किया गया है. इस पर कई लोग सवाल खड़े कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/security-arrangements-increased-near-ed-office/">ईडीऑफिस के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी, सीएम हेमंत की पेशी पर संशय बरकरार
पलामू डीसी ने टीम गठित कर जांच के दिये थे आदेश
जानकारी के अनुसार, अनियमितता की शिकायत के बाद पलामू डीसी शशि रंजन ने कुछ दिन पहले खुद मौके पर जाकर भवन का निरीक्षण किया था. जिसमें कई कमियां पायी गयी थी. अनियमितता को देखते हुए पलामू डीसी ने कई लोगों को फटकार भी लगायी थी. उन्होंने तुरंत एक टीम गठन कर जांच करने का आदेश भी दिया था. इस टीम में भवन निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर महेंद्र राम, पलामू सिविल सर्जन, डीपीएम और कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/tibdewal-grabbed-and-sold-government-land-in-godda-earned-crores-of-rupees/">गोड्डामें टिबड़ेवाल ने सरकारी जमीन हड़पी- बेची, करोड़ों की कमाई की
क्या-क्या काम है अभी अधूरा
- भवन में 250 लाख लीटर का पानी टैंक बनाया गया है, लेकिन टैंक में अभी तक पानी नहीं भरा गया है.
- भवन के टैंक में पानी भरने के लिए एक बोर में मोटर लगा हुआ है, लेकिन वह चालू नहीं है.
- भवन के अंदर फायर सेफ्टी लगाया गया है, मगर अभी तक वह चालू नहीं हो पाया है.
- भवन के अंदर आईसीयू और एनआईसीयू नहीं बनाया गया था. टीम ने जांच के बाद उसे तुरंत तैयार करने का आदेश दिया है.
- भवन की दीवारों में हैंडओवर से पहले ही दरारें आने लगी है. दरारों की मरम्मत करने का आदेश दिया गया है.
- भवन में लिफ्ट तो लगी है, मगर अभी तक चालू नहीं किया गया है. लिफ्ट को भी दुरुस्त करने का आदेश दिया गया है.
किसने क्या कहा
- डाल्टनगंज विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने कहा कि कई लोगों से हमें शिकायत मिली है कि एमएमसीएच अस्पताल के भवन निर्माण में अनियमितता बरती गयी है. उन्होंने कहा कि भवन के उद्घाटन के 10 महीने बीत गये, बावजूद इसके अभी तक हैंडओवर नहीं हुआ है, इससे साफ झलकता है कि सरकार की मानसिकता क्या है. उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से भवन के अधूरे कार्य को जल्द पूरा करवा कर हैंडओवर लेने की मांग की है.
- पलामू डीसी शशि रंजन ने कहा कि हमें इस मामले में जानकारी कुछ दिन पहले मिली थी. हमने खुद एमएमसीएच अस्पताल में जाकर भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान कई कमियां पायी गयी थी. भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर जल्द से जल्द भवन में मौजूद कमियों को दूर कर हैंड ओवर लेने का आदेश दिया है. जल्द ही भवन हैंडओवर ले लिया जायेगा.
- एमएमसीएच अस्पताल के अधीक्षक डीके सिंह ने कहा कि अस्पताल में बढ़ते मरीज को देखते हुए समय पर भवन को हैंडओवर करने के लिए पलामू डीसी और स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखा है. इसकी जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि भवन तो बनकर तैयार हो गया है, लेकिन कुछ छोटा-छोटा कार्य अभी बचा है. उन्होंने कहा कि कंपनी अगर एक सप्ताह के अंदर अधूरे कार्य को पूरा नहीं करती है तो कार्रवाई के लिए पलामू डीसी और सचिव को पत्र लिखा जायेगा. उन्होंने बताया कि बिल्डिंग बना रही कंपनी ने एक सप्ताह के अंदर हैंडओवर देने की बात कही है.
- पलामू सिविल सर्जन अनिल कुमार सिंह ने कहा कि भवन में हल्का-फुल्का रिपेयरिंग, एक बोरिंग का काम बाकी है. वहीं अग्नि सुरक्षा के लिए लगे फायर सेफ्टी मशीनों को चालू करवा कर जल्द ही हैंडओवर ले लिया जायेगा.
Leave a Comment