शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
[caption id="attachment_613533" align="alignnone" width="1280"]alt="शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा" width="1280" height="720" /> शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा[/caption] गढ़वा जिला के बरडीहा थाना क्षेत्र के लोका गांव के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से गांव में अवैध रूप से संचालित शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. साथ ही एक ड्रम जावा महुआ को नष्ट कर 10 लीटर शराब को जब्त किया. ग्रामीण केदार पासवान, मालदेव विश्वकर्मा, श्याम लाल पासवान, बनारसी विश्वकर्मा,लालमन राजवार, महेद्र बैठा, राजकुमार राम, शंकर विश्वकर्मा, अजीत पासवान, गीता देवी, सुभाष देवी, सुनीता देवी, रीना देवी, शीला देवी, विमला देवी, सुषमा देवी,अवंती देवी, प्रभादेवी, प्रमिला देवी, उर्मिला देवी, अंजली देवी, सुमित्रा देवी, रिंकू देवी, ज्ञानती देवी, सोनी देवी, प्रतिमा देवी एवं मीना देवी आदि ग्रामीणों ने शराबबंदी को लेकर मोर्चा खोल दिया है. बताया कि पिछले 27 एवं 28 मार्च को गांव के ग्रामीणों ने गांव में शराब नहीं बनाने का अभियान चलाया था. सभी ने गांव में शराब नहीं बनाने एवं नहीं पीने की कसम खाई थी. इसी बीच लोका गांव के भुतहा टोला निवासी नन्हू रजवार ने सभी ग्रामीणों को बताया कि गांव के ही बबलू पासवान पिता स्व. सुरेश पासवान एवं उदय रजवार पिता स्व. सीताराम रजवार के द्वारा डरा-धमका कर जबरदस्ती मेरे घर में शराब बनाया जा रहा है. इसके अलावा गांव में लगन रजवार पिता स्व. रामहित रजवार, बसंत पासवान एवं पिंटू पासवान दोनों के पिता रामलखन पासवान, बाबू जान पासवान पिता योगेंद्र पासवान, बृज किशोर पासवान पिता जय गोविंद पासवान, अखिलेश पासवान पिता धनु पासवान, श्रवण पासवान पिता स्व. राम नरेश पासवान, मनदीप पासवान पिता स्व राम परिखा पासवान एवं संजय पासवान पिता अशर्फी पासवान के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर भट्ठी बनाकर अवैध रूप से दिन-रात शराब बनाई जा रही है. इसके खिलाफ ग्रामीणों ने आज फिर अभियान चलाया.
हर दिन बना रहे 1000 लीटर शराब
ग्रामीणों ने बताया कि यह लोग हर दिन अवैध तरीके से 1000 लीटर शराब बना रहे हैं. उस शराब को बरडीहा एवं कांडी थाना क्षेत्र के अलावा सोन नदी के रास्ते बिहार में भी खपाया जाता है. साथ ही शराब पीने के बाद लोग गलत हरकत करते हैं. शराब का सेवन कर युवा वर्ग बर्बाद हो रहे हैं. इस संबंध में ग्रामीणों ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.समूह की महिलाओं को दी गई डिजिटल लेनदेन की जानकारी
alt="" width="300" height="225" />
alt="" width="300" height="225" /> गढ़वा जिला के रंका प्रखंड के विश्रामपुर पंचायत भवन प्रांगण में आजादी के अमृत महोत्सव 2.0 के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता और डिजिटल ट्रांजेक्शन कैंप लगाया गया. जिसका उद्घाटन बीडीओ देवानंद राम ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया. समूह की महिलाओं को बीडीओ देवानंद राम ने वित्तीय साक्षरता एवं डिजीटल लेनदेन के विभिन्न बिंदुओं बैंक, बचत वित्तीय नियोजन, सही निवेश, बीमा एवं पेंशन, स्वास्थ्य बीमा, बीसी मॉडल और बीसी/डीजीपेय के माध्यम से व्यक्तिगत जमा निकासी, समूह का सीसीएल रीपेमेंट एवं एनपीए के विषय में जागरूक किया. इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए झारखंड आजीविका मिशन के समन्वयक मनोज कुमार तिर्की ने कहा कि वित्तीय लेन-देन में सावधानी के साथ अनावश्यक फ्रॉड कॉल से बचने की जरूरत है. मुखिया जीना देवी के द्वारा समूह से जुड़ने का लाभ, स्वयं के सखी मंडल की सदस्य से मुखिया तक के सफर के अनुभव को साझा किया. मौके पर जिला परिषद सदस्य ने भी अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम में वार्ड सदस्य के अलावा काफी संख्या में झारखंड आजीविका मिशन समूह की दीदी उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/bakoria-case-cbi-submits-closure-report-to-court-relatives-of-deceased-said-will-fight-till-supreme-court/">बड़ी
खबर : बकोरिया कांड- सीबीआई ने कोर्ट को सौंपी क्लोजर रिपोर्ट, मृतक के परिजन बोले-सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे लड़ाई [wpse_comments_template]

Leave a Comment