Ranchi : झारखंड के 14 जिलों में नियुक्त मनरेगा लोकपाल की सेवा समाप्त कर दी गयी है. सेवा समाप्त करने से संबंधित आदेश मनरेगा आयुक्त ने जारी कर दी है.
जिन जिलों के लोकपाल की सेवा समाप्त हो गयी है, उसमें रांची, पलामू, सिमडेगा, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, धनबाद, बोकारो, गोड्डा, गढ़वा और लातेहार शमिल हैं. इन जिलों के लोकपाल ने चार साल का कार्यकाल पूरा कर लिया था.
लोकपाल की सेवा समाप्त करने के सिलिसले में मनरेगा आयुक्त द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालाय द्वारा जारी दिशा निर्देश के आलोक में मनरेगा लोकपाल की नियुक्ति की गयी थी. इसमें मनरेगा लोकपाल को दो साल के नियुक्त किया गया था.
मंत्रालय के दिशा निर्देश में मनरेगा लोकपाल को एक-एक साल के हिसाब से दो बार सेवा विस्तार देने का प्रावधान है. इसके तहत संबंधित जिलों के लोकपाल को दो बार सेवा विस्तार का लाभ दिया जा चुका है.
यानी संबंधित जिलों के लोकपाल ने केंद्र ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देश के आलोक में अधिकतम चार साल या 68 साल की उम्र सीमा पूरी कर ली है. इसलिए इन्हें अब सेवा विस्तार का लाभ नहीं दिया जा सकता है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment