Search

मनरेगाः मस्टर रोल में 225 की जगह दर्ज हो रहा 198 रुपये, CM हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान

  • सामाजिक कार्यकर्ता जेम्स हेरेंज ने विभाग और अधिकारियों से पूछा- समय रहते तैयारी पूरी क्यों नहीं की

Ranchi: एक अप्रैल से राज्य में मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 225 रूपये करने के संबंध में सरकार की ओर से 31 मार्च को आदेश जारी किया गया था. यह पत्र राज्य के सभी उपायुक्त, उप विकास आयुक्त को भेजी गई थी. इसके बाद भी एक अप्रैल से काम कर रहे मनरेगा मजदूरों के मस्टर रोल पर 198 रुपये ही दर्ज किया जा रहा है. यह मामला सिर्फ सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड स्थित जेन्मेर पंचायत का है. जहां 5 अप्रैल को निर्गत मस्टर रोल में 225 के स्थान पर 198 रुपये दर्ज किया गया है. मनरेगा मजदूरों की कम मजदूरी दर्ज करने के मामले की सूचना लगभग सभी जिलों से प्राप्त हो रही है. नयी मजदूरी दर लागू नहीं किये जाने पर सीएम हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है.

31 मार्च को जारी पत्र में क्या था 

आदित्य रंजन निदेशक सह संयुक्त सचिव ने सभी जिलों के उपयुक्तों, उप विकास आयुक्तों को पत्र लिखा था. जिसमें ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली की अधिसूचना संख्या 1266 दिनांक 15 मार्च 2021 के आलोक में विभाग के पत्रांक 503 दिनांक 31 मार्च 2021 के द्वारा मनरेगा अंतर्गत कार्य करने वाले श्रमिकों की मजदूरी दर 194 से बढ़ाकर 198 किया गया है. साथ ही विभागीय संकल्प 367 दिनांक 9 मार्च 2021 के द्वारा श्रमिकों की मजदूरी दर को बढ़ाते हुए 225 रुपये किया गया है. इस पत्र में सभी उपायुक्तों, उप विकास आयुक्तों को सुनिनिश्चत कराने का आदेश दिया गया था.

लगातार.इन">http://english.lagatar.in">लगातार.इन

से बात करते हुए सिमडेगा डीसी सुशांत गौरव ने कहा कि इस तरह के मामले करीब-करीब हर जिले में आ रहे हैं. उन्होंने मनरेगा सॉफ्टवेयर की वजह से परेशानी होने की बात कही है. सुशांत गौरव ने कहा कि सोमवार से सॉफ्टवेयर ठीक हो जाएगा.

जेम्स हेरेंज ने सीएम को ट्वीट कर की शिकायत

झारखंड मनरेगा वॉच के संयोजक जेम्स हेरेंज ने अप्रैल में पुराने रेट पर ही मनरेगा मजदूरों से मस्टर रोल पर हस्ताक्षर कराये जाने पर सवाल उठाया है. ट्विटर पर उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन से इसकी शिकायत की. जिसमें लिखा कि मनरेगा में दैनिक पारिश्रमिक भुगतान का आदेश 225 रुपये का है पर मस्टर रोल पर महज 198 रुपये गी दिखाया जा रहा है. आखिर राज्य में शासन कौन चला रहा है? अप्रैल से नयी दर लागू करने की बात तय थी तो आखिर इसके लिए संबंधित विभाग और अधिकारियों ने अपनी तैयारी समय रहते पूरी क्यों नहीं की.

सीएम हेंमत सोरेन ने मामले पर लिया संज्ञान

जेम्स हेरेंज के ट्वीट पर सीएम हेमंत सोरेन ने जवाब दिया है कि मनरेगा मजदूरी दर में बदलाव के लिए भारत सरकार के सॉफ्टवेयर में बदलाव किया जाता है. यह काम अब तक नहीं किया जा सका है. इस मामले में केंद्र को पत्र भेजा गया है. जल्द ही केंद्र सरकार द्वारा इस विसंगति को दूर कर लिया जायेगा.

27 रूपये राज्य सरकार की ओर से किया जाएगा वहन

मनरेगा योजना में निर्धारित प्रति मानव दिवस मजदूरी दर 225 रुपये के अंतर की राशि राज्य सरकार द्वारा राज्य योजना से वाहन किया जाएगा. अर्थात राज्य में दिनांक 1 अप्रैल 2021 से मनरेगा अंतर्गत कार्य करने वाले हर श्रमिकों को कुल 225 रूपये  प्रति मानव दिवस की दर से मजदूरी भुगतान होगी. इसमें 27 रुपये राज्य सरकार की ओर से वहन किया जाएगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//