Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

MNREGA SCAM :  पूजा सिंघल को PMLA कोर्ट से विदेश जाने की मिली अनुमति

मनरेगा घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की आरोपी IAS पूजा सिंघल को PMLA कोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मिल गई है. उन्होंने याचिका दायर कर निजी कार्य से विदेश जाने की इजाजत मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  मनरेगा घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की आरोपी IAS पूजा सिंघल को PMLA कोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मिल गई है. उन्होंने याचिका दायर कर निजी कार्य से विदेश जाने की इजाजत मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. 

 

इससे पहले पूजा सिंघल की विदेश जाने की अनुमति संबंधी याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. 

 

बता दें कि मनरेगा घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा और CA सुमन कुमार सिंह के अलग अलग ठिकानों पर छापेमारी की थी. 

 

इस दौरान सुमन कुमार सिंह के ठिकाने से 19.31 करोड़ कैश बरामद हुए थे. मामले में कार्रवाई करते हुए 11 मई 2022 को ईडी ने पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था.

 

गिरफ्तारी के 28 माह जेल में रहने के बाद पूजा सिंघल को जमानत मिली थी. इस मामले में अभिषेक झा भी चार्जशीटेड आरोपी हैं. ईडी ने उन्हें समन जारी कर कई दिनों तक पूछताछ की थी.

 

अभिषेक झा ने भी याचिका दायर कर विदेश जाने की अनुमति मांगी है, जिस पर 7 मई को सुनवाई होगी.  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही