Chaibasa : रोजगार की मांग को लेकर शनिवार को मनरेगा मजदूरों ने सोनुआ प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन
किया. खाद्य सुरक्षा जन अधिकार मंच, पश्चिमी सिंहभूम के बैनर तले प्रखंड के विभिन्न गांवों से आये मजदूरों ने कहा कि अभी काम की बहुत जरूरत है, लेकिन गांवों में मनरेगा योजनाएं पर्याप्त संख्या में नहीं चल रही
हैं. इस साल अधिकांश गांवों में योजनाएं जमीनी स्तर पर नहीं चल रही
हैं. साथ ही फर्जी मस्टर रोल के माध्यम से
बड़े पैमाने पर चोरी हो रही
है. मजदूरों ने हाल में लागू की गई मोबाइल
हाजरी (NMMS) और आधार आधारित भुगतान व्यवस्था
(ABPS) से हो रही समस्याओं को साझा
किया. कहा कि उपस्थिति को एमआईएस में जीरो कर दिया जा रहा
है. जिन मजदूरों का
ABPS नहीं है, उन्हें काम ही नहीं दिया जा रहा
है. हर हाथ को काम दो, काम का पूरा दाम दो, समय पर भुगतान दो के नारे के साथ मजदूरों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा.
क्या है मांग पत्र में
- मजदूरों को तुरंत काम दिया जाए एवं प्रखंड के प्रत्येक गांव में बड़ी संख्या में योजनाओं को शुरू किया जाए.
- समय पर मस्टर रोल जारी कर काम शुरू होने से पहले कार्यस्थल पर पहुंचाया जाए.
- किसी भी परिस्थिति में काम किए गए मस्टर रोल को एमआईएस में जीरो न किया जाए एवं इसके लिए दोषी कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए.
- NMMS व ABPS को रद किया जाए.
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/condition-of-mnrega-workers-worked-but-did-not-get-wages/">झारखंड
में मनरेगा मजदूरों का हाल : काम किया, पर मजदूरी नहीं मिली
[wpse_comments_template]
Leave a Comment