Search

 
 
 

मो. अकबर हत्याकांड : परिजनों ने शव के साथ झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग किया जाम, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

 
मो. अकबर की निर्मम हत्या के विरोध में परिजनों ने सड़क जाम की Jharia :  झरिया थाना क्षेत्र के तारा बागान नीचे धौड़ा के पास शनिवार को मो. अहमद अली की गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी. आक्रोशितों ने दूसरे दिन भी सड़क पर शव रखकर झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सड़क जाम की सूचना पाकर झरिया पुलिस मौके पर पहुंची है और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाने की कोशिश कर रही है. परिजन हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

देर शाम भी परिजनों ने शव रखकर सड़क जाम किया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-03-03-at-1.29.14-PM.jpeg"

alt="" width="720" height="396" /> इससे पहले शनिवार देर शाम भी आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था और कई वाहनों में तोड़फोड़ की थी. पुलिस के काफी समझाने के बाद करीब 11 बजे परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए माने. पोस्टमार्टम होने के बाद रविवार सुबह जैसे ही शव झरिया पहुंचा, परिजनों ने फिर से ऊपर कुली बैंकड मोड़ में शव रखकर जाम कर दिया. मो. अकबर अली हत्याकांड मामले में पुलिस ने करीब 6 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. पुलिसिया सूत्रों के अनुसार, पुलिस मामले के तह तक पहुंच चुकी है और बहुत जल्द इसका उद्वेदन करेगी.

शनिवार दोपहर में मिला था मो. अहमद का शव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-03-03-at-1.28.09-PM.jpeg"

alt="" width="1264" height="604" /> बता दें कि मो. अहमद अली को अपराधियों ने शनिवार दोपहर में गला रेत कर हत्या कर दी थी. उसका शव तारा बागान नीचे धौड़ा के पास से बरामद हुआ था.  घटनास्थल के समीप खून के धब्बे मिले थे. मो. अहमद अली शमशेर नगर का रहने वाला था. वह एक माह पहले ही अपने घर झरिया लौटा था. इससे पहले वो बाहर काम करता था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही