Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मो. साकिब ने बढ़ाया लातेहार का मान, मुंबई में आयोजित WPC में प्राप्त किया दूसरा स्थान

Latehar :   मो. साकिब ने लातेहार के साथ-साथ झारखंड का मान बढ़ाया है. उसने मुंबई में आयोजित नेशनल वर्ड पावर चैंपियनिशप (डब्ल्यूपीसी) में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. इतना ही नहीं  मो. साकिब ने इस क्विज कॉम्पिटिशन में झारखंड का प्रतिनिधित्व भी किया है. इस प्रतियोगिता में देश के दस राज्यों ने भाग लिया था. जिसमें महाराष्ट्र ने पहला और झारखंड ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. बता दें कि झारखंड में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्क्रमित मध्य विद्यालय घुटाम का छात्र मो. साकिब को यह मौका मिला. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-tanker-explodes-in-welding-garage-one-youth-dead-two-in-critical-condition/">रांची

: वेल्डिंग गैराज में टैंकर फटा,एक युवक की मौत, दो की हालत गंभीर)

महज कुछ अंकों के अंतर के कारण नहीं मिला पहला स्थान

मो. साकिब के साथ मुंबई शिक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि महज कुछ ही अंकों के अंतर के कारण साकिब प्रथम स्थान नहीं ला सका. मो साकिब ने अपने बहन के साथ पुरस्कार प्राप्त किया. उसकी इस कामयाबी पर शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा पिता मेहराब आलम, माता मेहरा खातून, बहन समरीन फातिमा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, मोहन प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, सुचिता मिंज, मीना देवी, ज्ञान प्रभा मिंज, सईदा बीबी, मंजू देवी सहित अन्य ने बधाई दी. साथ ही उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है. सहायक अध्यापक अतुल कुमार ने बताया कि मो साकिब बहुत होनहार छात्र हे. वह कभी मेहनत से जी नहीं चुराता है. इसे भी पढ़ें : मई">https://lagatar.in/most-heat-wave-likely-in-bihar-jharkhand-in-may/">मई

में बिहार, झारखंड में सबसे ज्यादा लू चलने की संभावना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही