Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद मंडल ईसीआरकेयू के पीएनएम प्रभारी बने मो जियाउद्दीन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की डिवीजनल कमेटी की आंतरिक बैठक 18 मार्च शनिवार को ईसीआरकेयू धनबाद वन शाखा कार्यालय में हुई. अध्यक्षता केन्द्रीय अध्यक्ष डी के पांडेय ने की. बैठक में ईसीआरकेयू के धनबाद मंडल की सभी शाखाओं के सचिव व प्रतिनिधि सहित अपर महामंत्री मो जियाउद्दीन, सहायक महामंत्री ओमप्रकाश तथा केन्द्रीय कोषाध्यक्ष सह एआईआरएफ के जोनल सेक्रेटरी ओ पी शर्मा भी मौजूद थे. बैठक में श्री पांडेय ने कहा कि किसी संगठन की सफलता और ताकत उसके सदस्यों की सक्रियता और एकजुटता में निहित रहती है. आज समय की मांग है कि धनबाद मंडल के रेलकर्मियों के हितों की लड़ाई का नेतृत्व एक सक्षम युवा हाथों में सौंपा जाए. उन्होंने उपस्थित सदस्यों के समक्ष अपर महामंत्री मो जियाउद्दीन का नाम पीएनएम प्रभारी के लिए प्रस्तावित किया. सहायक महामंत्री ओमप्रकाश को मंडलीय को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किये जाने की भी घोषणा की, जिसका सभी ने समर्थन किया. मो जियाउद्दीन ने कहा कि संगठन हित में वह अपनी नयी जिम्मेदारी को भलीभाँति निभाने का प्रयास करेंगे. उन्होंने आशा जताई कि सभी शाखाएं उनका भरपूर सहयोग करेंगी. ओमप्रकाश ने कहा कि मंडलीय को-ऑर्डिनेटर का काम सभी शाखाओं में समन्वय और समरसता बिठा कर संगठन को शक्तिशाली बनाना होता है. उन्होंने इस कार्य के लिए सभी से समर्थन और सहयोग करने का आग्रह किया. बैठक में बसंत दूबे, बी के झा, चंदन शुक्ला,सुनील कुमार सिंह, सी पी पाण्डेय, वी के डी द्विवेदी, महेंद्र प्रसाद महतो, नेताजी सुभाष, बी बी सिंह, अजीत कुमार, एस के श्रीवास्तव, सोमेन दत्ता, एन के खवास,परमेश्वर कुमार,विश्वजीत, रंजीत, आर एन विश्वकर्मा, रूपेश कुमार, सरयू प्रसाद सहित सैकड़ों रेलकर्मी मौजूद थे.. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही