Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजस्थान के अलवर में मॉब लिंचिंग, एक की मौत, तीन गंभीर

Advertisement
Advertisement
Alwar : राजस्थान के अलवर से मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. भीड़ ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना अलवर के बानसूर की है, जहां ये युवक लकड़ी काटने गए थे. इन युवकों की एक दर्जन से ज्यादा लोगों की भीड़ ने पिटाई की. जानकारी के मुताबिक फॉरेस्टकर्मियों की गाड़ी में भरकर 8-10 से अधिक लोग आए थे. ग्रामीणों ने जेसीबी लगाकर रोका और मारपीट की. इस सिलसिले में अलवर के हरसोरा थाने में मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया

युवक की पीट-पीट कर हत्या के मामला में हरसौरा पुलिस ने 10 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. हिरासत में 4 फॉरेस्ट कर्मचारी भी शामिल हैं. पुलिस टीम 4 अन्य लोगों को पकड़ने के लिए लगी हुई है. पुलिस ने फॉरेस्ट कर्मियों की गाड़ी को जब्त कर लिया है. थाना में दर्ज प्राथमिकी में तैयब खान ने बताया कि मेरे बेटे वसीम ने ग्राम रामपुर (बानसूर) से लकड़ी खरीदी थी. उसे लाने गये थे. सूचना मिली की वन विभाग वाले आ रहे हैं. इसके बाद हम गाड़ी लेकर अपने घर के लिए चल दिए. हमारे पीछे वन विभाग की गाड़ी आ रही थी. कुछ दूर आगे जीसीबी ने रास्ता रोक रखा था. हमने गाड़ी रोकी तो 3-4 लोग जेसीबी से उतरे. वहीं 7-8 लोग वन विभाग की जीप से उतरे. हमें जबरन बाहर कर इन सभी लोगों ने मारना शुरू कर दिया. इनमें से कुछ लोगों के हाथ में धारदार हथियार, शरिया और लठ थे. भीड़ ने वसीम की छाती में धारदार हथियार से वार किया और हमारे साथ भी मारपीट करते रहे. पीड़ित पक्ष ने कहा कि पुलिस ने हमें बचाया जबकि उन लोगों ने पुलिस के सामने भी हमें मारा- पीटा.
इसे भी पढ़ें – कोई">https://lagatar.in/i-dont-do-any-work-for-political-gain-i-do-it-in-the-spirit-of-service-minister-mithilesh/">कोई

भी कार्य राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, सेवा भावना से करता हूं : मंत्री मिथिलेश ठाकुर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही