Search

 
 
 

हैदरनगर के तीन युवकों की औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग

 

बुजुर्ग की हत्या के बाद ग्रामीणों ने तीन लोगों को पीट पीटकर मार डाला, एक की हालत गंभीर

Medininagar : बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के पास सोमवार को मामूली बात पर हुए विवाद में चार लोगों की हत्या कर दी गई. इसमें एक व्यक्ति को गोली मारी गई, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद नाराज लोगों ने तीन युवकों को पीट-पीटकर मार डाला. वहीं एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना के संबंध में बताया गया कि तेतरिया मोड़ पर जाम लगा हुआ था. इसी दौरान एक दुकान के आगे कार खड़ी करने को लेकर दुकानदार और कार में बैठे लोगों के बीच बहस शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ी कि कार सवार एक युवक ने पिस्टल निकाली और दुकानदार पर गोली चला दी. गोली दुकानदार को न लगकर पास में बैठे एक स्थानीय ग्रामीण को लग गई, जिसकी मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गयी. मृत बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान महुली (नबीनगर) गांव निवासी रामशरण चौहान के रूप में हुई.

बुजुर्ग की मौत के बाद उग्र ग्रामीणों ने कार सवार पर किया हमला

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गये और कार में बैठे लोगों पर हमला कर दिया. भीड़ ने कार सवार युवकों को इतना पीटा कि दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि एक कार सवार की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही हो गई. वहीं एक गंभीर रूप से घायल है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीपीओ मो. अमानुल्लाह खान व स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. पुलिस मुस्तैदी से निगरानी कर रही है. जानकारी के अनुसार कार में पांच लोग सवार थे, जो पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं. जिसमें मुजाहिद राइन, अरमान अंसारी व चमन मंसूरी की मौत हो गयी है. जबकि वकील अंसारी घायल है. जिसका इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें : कभी">https://lagatar.in/the-dalbadalu-leaders-have-now-been-marginalized-in-the-same-party-that-once-ruled/">कभी

जिस पार्टी में किया शासन, आज उसी में हाशिए पर पहुंच गये हैं दलबदलू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही