Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन ने पकड़ी मिलावट, पूजा स्वीट्स, छप्पन भोग, गणगौर व गिरीश स्वीट्स की मिठाइयां हुईं फेल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को शहर के दर्जनभर होटल, रेस्टुरेंट एवं मिठाई दुकान में औचक छापेमारी की गई. इस दौरान सभी जगह से खाद्य पदार्थ के सैंपल लिए गए तथा मौके पर ही उसकी जांच की गई. जांच में दो-तीन मिठाई दुकानों में मिलावट पायी गई. जबकि होटल एवं रेस्टुरेंट की ओर से परोसे जा रहे खाद्य पदार्थ में कोई मिलावट नहीं पायी गई. फूड इंस्पेक्टर दीपश्री ने बताया कि पर्व-त्योहार को देखते हुए रांची से मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन जमशेदपुर आयी है. उक्त वैन में मौके पर ही सैंपल जांच की सुविधा है. आज साकची के गिरीश स्वीट्स, भालूबासा स्थित पूजा स्वीट्स, साकची एवं बिष्टुपुर स्थित छप्पन भोग, गणगौर में छापेमारी की गई. सभी जगहों से मिठाई का सैंपल लिया गया तथा मौके पर ही उसकी जांच की गई. उन्होंने बताया कि पूजा स्वीट्स में मिलावट (स्टार्च) पाया गया. साथ ही छप्पन भोग, गणगौर एवं गिरीश स्वीट्स की मिठाइयांे में मिलावट कम मिला पर गुणवत्ता पर पूरी तरह खरे नहीं उतरे. सभी दुकानों को चेतावनी दी गई कि दूसरी बार मिलावट पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.

दो दिनों तक मोबाइल वैन से जारी रहेगी दुकानों की जांच

वहीं आज शहर के कई होटलों में चल रहे रेस्टुरेंट एवं किचेन की भी जांच की गई. जिसमें बिष्टुपुर स्थित होटल जिंजर, साकची स्थित मोती महल, बिरयानी हाउस आदि शामिल हैं. हालांकि इनके यहां मिलावट नहीं मिला. फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि अगले दो दिनों तक मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन शहर में ही रहेगा तथा दुकानों की जांच की जाएगी. जांच में ट्रेड एनालिस्ट सुखदेव प्रसाद एवं असिस्टेंट उदय कुमार शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही